फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   फिर मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत

फिर मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत

Thu, 02 May 2019 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
फिर मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
केराकत। मुफ्तीगंज ब्लाक के विझवारसारंग गोमती नदी घाट के पास नदी में बुधवार को सुबह फिर मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। भारी संख्या में ग्रामीणों ने उक्त घाट के पास पहुंच कर प्रदर्शन किया। इस दौरान शीघ्र मगरमच्छ पकड़ने की मांग की।

ग्रामीणों का कहना है कि एक मगरमच्छ नदी में अक्सर दिखाई दे रहा है। पिछले रविवार की शाम विझवार सारंग निवासी रामपलट नागर पर मगरमच्छ ने उस समय हमला कर दिया था, जब वे अपनी भैंस को नहला रहे थे। रामपलट नागर किसी तरह मगरमच्छ के जबड़े से अपने पैर को खींच कर जान बचायी थी। उनका बायां पैर जख्मी भी हो गया है। बुधवार की सुबह 7 बजे कुछ ग्रामीण नदी तट के पास अपना मवेशी चरा रहे थे। तभी फिर मगरमच्छ नदी में दिखाई दिया। जिससे लोग भाग खड़े हुए। जिसके बाद भारी संख्या में ग्रामीणों ने घाट पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन से तत्काल मगरमच्छ को पकड़वाने की मांग किया। साथ ही मगरमच्छ शीघ्र नहीं पकड़े जाने पर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में रमेश नागर, सावन नागर, रामसकल नागर, अजय निषाद, संदीप यादव, विजय कुमार तिवारी,बाबूराम, तारा देवी, विकास नागर, गुड्डू बेनवंशी, प्रदीप कुमार, संतोष नागर, मोनू, सत्यदेव, अजय, शशिकांत एवं मिथिलेश आदि रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed