जौनपुर । जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से रविवार को इंदिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत मिनी मैराथन व एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मिनी मैराथन में मोकलपुर के विशाल, 800 मीटर दौड़ में मड़ियाहूं के वैभव और जैबलिन थ्रो में अर्चना अव्वल रहीं। साथ ही मतदाताओं को वोट देने के लिए जागरुक किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने कहा कि जिस तरह खेल से व्यक्ति स्वस्थ होता है, उसी तरह मतदान से लोकतंत्र मजबूत होता है। खिलाड़ी गर्मी की परवाह किए बगैर मतदान करें और लोगों के इसके लिए प्रेरित करें। मिनी मैराथन में मोकलपुर के विशाल यादव ने प्रथम, काजीबाजार के अनिल यादव ने द्वितीय, उसराव के रामू राजभर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग जेबलिन थ्रो में स्टेडियम के सुभाष पाठक प्रथम, अजय सिंह द्वितीय, व राकेश सिंह तृतीय, बालिका वर्ग शॉटपुट चार किलोग्राम में अंतिमा मिश्रा ने प्रथम, दिव्या ने द्वितीय व छाया ने तृतीय, बालिका जेबलिन में स्टेडियम की अर्चना यादव प्रथम, मेहंदी की पूजा सरोज द्वितीय व खुशबू यादव तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में मड़ियाहूं की सविता यादव प्रथम, सरिता प्रजापति द्वितीय, मड़ियाहूं की आंचल यादव तृतीय, 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में मड़ियाहूं के वैभव यादव प्रथम, अभिषेक यादव द्वितीय, सुनील गौतम तृतीय स्थान पर रहे। शॉटपुट बालक वर्ग छह किलोग्राम में अमन सिंह प्रथम, रवि भास्कर द्वितीय व मोहम्मद जावेद तृतीय, 800 मीटर दौड़ में मड़ियाहूं के वैभव यादव प्रथम, गुतवन के प्रदीप राजभर द्वितीय और जलालपुर के शिवकुमार निषाद तृतीय, 400 मीटर दौड़ महिला वर्ग में मड़ियाहूं की सविता यादव प्रथम, मेहदीगंज की आंचल द्वितीय और जलालपुर की सरिता प्रजापति तृतीय, 100 मीटर दौड़ में जलालपुर शिवकुमार प्रथम, इंदिरा गांधी स्टेडियम के सत्यम सिंह द्वितीय, मड़ियाहूं के अभिषेक यादव तृतीय, 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में जलालपुर की सरिता प्रजापति प्रथम, मड़ियाहूं की आंचल द्वितीय व पूजा सरोज तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी रुस्तम खां ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। निर्णायक की भूमिका रवि चंद्र यादव, गुलाब चंद यादव, रमेश चंद यादव, अशोक सोनकर, सुमित चौधरी, भूपेंद्र सिंह ने निभाई। इस अवसर पर स्वीप प्रभारी गौरव वर्मा, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आरडी यादव, स्वीप कोआर्डिनेटर सै. मोहम्मद मुस्तफा,पेट्रोलियम संघ अध्यक्ष प्रदीप सिंह आदि उपस्थित रहे।