फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   19 को होने वाले अधिवेशन को सफल बनाने पर मंत्रणा

19 को होने वाले अधिवेशन को सफल बनाने पर मंत्रणा

Sun, 17 Mar 2019 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
19 को होने वाले अधिवेशन को सफल बनाने पर मंत्रणा
जौनपुर। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जनपद कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को जनपद मुख्यालय पर अध्यक्ष डा. प्रदीप सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें 19 मार्च को होने वाले संघ के द्विवार्षिक अधिवेशन को सफल बनाने पर मंत्रणा की गई।
विज्ञापन

अध्यक्ष डा. प्रदीप सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ की विकास खण्ड कार्यकारिणी इकाईयों का गठन पांच मार्च से लेकर 15 मार्च के मध्य हो चुका है। ब्लाक जलालपुर से शैलेंद्र सिंह, केराकत से रमेश यादव, डोभी से आनंद प्रकाश, सिकरारा से राजकुमार, सिरकोनी से
विज्ञापन

प्रदीप सिंह, धर्मापुर से रजनीश पांडेय, मुफ्तीगंज से सुनील श्रीवास्तव, बक्सा से सुधाकर सिंह, महराजगंज से विजयभान यादव, बरसठी से आकाश यादव, बदलापुर से रणजीत सिंह, रामनगर से दिनेश राजभर, रामपुर से वरूण कुमार, शाहगंज से संजय यादव, खुटहन से राकेश यादव, करंजाकला से नागेद्र यादव, मड़ियाहूं से श्यामबहादुर यादव, मछलीशहर से प्रदीप कुमार,
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर से रमेश पाठक, सुंजानगंज से गिरीश चंद्र शुक्ल एवं सुईथाकला से दीपक कुमार अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने बताया कि 19 मार्च को जनपद कार्यकारिणी का गठन द्विवार्षिक अधिवेशन में किया जाएगा। अधिवेशन में जनपद कार्यकारिणी के गठन के साथ सेवा निवृत्त एवं उत्कृष्ट कर्मचारियों का सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। अधिवेशन के मुख्य अतिथि मनबोध कुमार लाल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष होगें। बैठक में जिला मंत्री विजय भान यादव, डा.रामकृष्ण यादव, सुनील श्रीवास्तव, अशोक मौर्य, रतनेश सोनकर, सुधाकर सिंह, साजिद अंसारी संतोष दूबे, रणजीत सिंहा, संजय यादव, नागेन्द्र यादव,रमेश पाठक, रमाशंकर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed