फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   युवा मतदाताओं में दिखा उत्साह, करेंगे मतदान

युवा मतदाताओं में दिखा उत्साह, करेंगे मतदान

Sun, 17 Mar 2019 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
युवा मतदाताओं में दिखा उत्साह, करेंगे मतदान
जौनपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर युवा मतदाताओं में काफी उत्साह दिख रहा है। उनका कहना है कि मतदान हमारा अधिकार है। शिक्षा, रोजगार व विकास की बात जो करेगा उसे ही अपना मत देंगे।
विज्ञापन

सिद्धार्थ सिंह का कहना है कि ऐसे व्यक्ति को अपना प्रतिनिधि चुनेंगे जो उन्हें रोजगार मुहैया कराने में सफल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम लोकसभा चुनाव में पहली बार अपना वोट देंगे। धनंजय बेनवंशी का कहना है कि शिक्षा, रोजगार व विकास के लिए जो समझ रखता हो हमारा मतदान उन्हें ही जाएगा। अपने वायदे पर खरा उतरने वाले प्रत्याशी को ही अपना मत देंगे। शिवम सिंह का कहना है कि जिले को विकास की जरूरत है। आमजनों की जरूरतों का जो ख्याल करेगा और शहर व ग्रामीण क्षेत्र का चौमुखी विकास करेगा उसे ही अपना वोट करेंगे। शशांक यादव का कहना है कि जो बेरोजगारी को दूर करेगा और शिक्षा व्यवस्था, कानून व्यवस्था को ठीक करने का काम करेगा उसे ही अपना मत देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed