फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   प्रयागराज के लिए साधन नहीं मिलने से हलकान रहे तीर्थ यात्री

प्रयागराज के लिए साधन नहीं मिलने से हलकान रहे तीर्थ यात्री

Mon, 04 Feb 2019 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
प्रयागराज के लिए साधन नहीं मिलने से हलकान रहे तीर्थ यात्री

विज्ञापन
बदलापुर। मौनी अमावस्या पर कुंभ मेले में स्नान करने के लिए जाने वाले तीर्थ यात्रियों को साधन नहीं मिलने के कारण रविवार को परेशानी का सामना करना पड़ा। दो हजार से अधिक तीर्थ यात्री इन्दिरा चौक पर मायूस होकर इधर -उधर चक्कर लगाते रहे। भारी भीड़ के चलते चारों रोड महराजगंज, घनश्यामपुर , सिंगरामऊ तथा धनियामऊ पर रुक रुक कर दिन भर जाम लगता रहा । जाम के कारण सभी रोड पर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी। प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश मय हमराही सिपाही सहित पिकेट पर लगे बारह सिपाही, होमगार्ड यातायात व्यवस्था को सुचारू ढंग से संचालित करने के लिए लगे रहे। पिछले वर्ष पचास से अधिक डिपो की राज्य सड़क परिवहन निगम की बस लगी हुई थी। लेकिन वर्तमान में रोडवेज की बस का कहीं अता पता तक नही चल रहा है। शाहगंज अकबरपुर , फैजाबाद , आजमगढ़ , गोरखपुर , सिविल लाइन डिपो की बस यात्रियों से खचाखच भरी आ रही हैं। जिससे बदलापुर से एक भी यात्री नहीं चढ़ पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed