फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   3002 किसानों को बांटा गया प्रमाण पत्र

3002 किसानों को बांटा गया प्रमाण पत्र

Sun, 24 Feb 2019 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
3002 किसानों को बांटा गया प्रमाण पत्र

विज्ञापन
जौनपुर। ब्लॉक, तहसील और जिला मुख्यालय पर आयोजित समारोहों में रविवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का प्रमाण पत्र वितरित किया गया। जिले भर में 3002 किसानों को प्रमाणपत्र दिए गए। गोरखपुर से प्रधानमंत्री के योजना के शुभारंभ करने के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया।
कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने प्रमाणपत्र वितरण का शुभारंभ करते हुए कहा कि किसान अन्नदाता है। उनकी प्रगति के बिना देश तरक्की नहीं कर सकता है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत अभी 75 हजार किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपए भेज दिए गए हैं। जिले में कुल 3002 किसानों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। यह धनराशि खेती करने में मददगार साबित होगी। विशिष्ट अतिथि सांसद केपी सिंह ने कहा कि सरकार किसानों की दशा सुधारने का कार्य कर रही है। फसल ऋण मोचन योजना, कृषि यंत्रों पर अनुदान के बाद अब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की गई है। इन सबसे किसानों की आय बढ़ेगी। प्रभारी जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा ने करंजाकला ब्लाक के बृजेश यादव, मोतीलाल, जगतंबा, बक्शा ब्लाक के जयनाथ, सिकरारा ब्लाक के सुधाकर,मारकंडे, राकेश और धर्मापुर ब्लाक के दिलीप पाल, छोटेलाल, भैयालाल, अशोक कुमार यादव व देवी प्रसाद पांडेय को प्रमाण पत्र दिया।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक जयप्रकाश ने योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दो हेक्टेयर तक जोत करने वाले सभी किसानों को इसका लाभ मिलेगा। अभी तक सवा तीन लाख किसानों के खाते में धनराशि भेजने की तैयारी की गई है। किसान लेखपाल से मिलकर अपना पंजीकरण करा लें और घोषणापत्र भरकर दें ताकि उन्हें भी लाभ मिल सके। कोतवाली चौराहे पर एलईडी वैन के माध्यम से कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। संचालन डिप्टी पीडी आत्मा रमेश चंद्र यादव ने किया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिता सिद्धार्थ, एसडीएम सदर मंगलेश दूबे, भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम ओंकर सिंह, जिला कृषि अधिकारी अमित चौबे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मछलीशहर तहसील सभागार में सांसद रामचरित्र निषाद ने मछलीशहर ब्लाक के ताजुद्दीनपुर, सुजानगंज ब्लाक के ऊंचगांव, मुंगराबादशाहपुर ब्लाक के बड़ागांव व सरोखनपुर गांव के 20 किसानों को प्रमाणपत्र दिया। केराकत तहसील सभागार में विधायक दिनेश चौधरी ने प्रमाणपत्र वितरित किया। साथ ही गोरखपुर में प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया। सिकरारा ब्लाक सभागार में 436 किसानों को क्षेत्र प्रमुख समर नाथ यादव की देखरेख में प्रमाणपत्र दिया गया। सुईथाकला ब्लाक सभागार में भाजपा नेता विजय शंकर मिश्र ने दीपचंद मौर्य, रामदवर यादव ,हरिश्चंद्र ,सोमनाथ बिंद ,ऋषिमुनि , सांवला देवी, गीता देवी ,भीमराव, सुरेंद्र प्रसाद, राममूर्ती को प्रमाण पत्र दिया। रामनगर ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख अरविंद सिंह ने 88 किसानों को प्रमाण पत्र दिया। धर्मापुर ब्लाक सभागर में 100 किसानों जिला पंचायत सदस्य नीलम भारती, सुखराम बिंद, चन्द्रशेखर निषाद,अशोक मौर्य, लालबहादुर, ज्ञानेश्वर मिश्र, चन्द्रशेखर गुप्त की मौजूदगी में प्रमाणपत्र दिए गए। शाहगंज सोंधी ब्लाक सभागार में चार गांवों के 62, बरसठी ब्लाक सभागार में 50 किसानों को प्रमाण पत्र बांटा गया। रेडियो पर प्रधानमंत्री के मन की बात सुनाई गई।
शाहगंज तहसील सभागार में नगर पालिका परिषद चेयरमैन गीता जायसवाल व उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा ने 160, करंजाकला ब्लाक सभागार में शैलपत्ती, धरमराज, सागर, कंचन, रविन्द्र, पल्टू, साहब लाल, शुखदेई, विजय नरायन, बेशराजी, जियालाल, जड़ावती, रंगबहादुर, रामआसरे, शमशेर, बांकेलाल, लालजी, मेहीलाल आदि 20 किसानों को प्रमाणपत्र दिया गया।


इनसेट:
सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात
जौनपुर/ जलालपुर। कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह, तहसील एवं ब्लाक स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री के मन की बात का प्रसारण किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि गोरखपुर और पूर्वांचल के विकास के लिए 10 हजार करोड़ की योजनाओं का लोर्कापण एवं शिलान्यास किया गया है तो लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया। इससे बिजली, रोजगार, गैस आदि योजनाएं जीवन को आसान बनाने वाली है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बजट में देश में लगभग 12 करोड किसानों को प्रत्येक वर्ष 6 हजार रुपये तीन किस्तों में देने का निर्णय किया था, जिसकी शुरुआत की जा रही है। जलालपुर के बीबनमऊ गांव में मन की बात सुनी गई, जहां मछलीशहर लोकसभा प्रमुख डा. अजय कुमार सिंह, विधानसभा विस्तारक अंकित पांडेय, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह, रणविजय सिंह,श्रीप्रकाश सिंह,उमानाथ नागर मौैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed