फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ% की प्रस्तुति ने मोहा मन

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ% की प्रस्तुति ने मोहा मन

Sun, 03 Feb 2019 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ% की प्रस्तुति ने मोहा मन

विज्ञापन
बदलापुर। बलिराजी देवी शिक्षण संस्थान पुरानी बाजार का वार्षिकोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का मंचन को खूब सराहा गया। मुख्य अतिथि विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि बच्चों में अभिरुचि की असली खोज ही सही शिक्षा है। जिस तरह से विभिन्न प्रांतों की संस्कृति का प्रदर्शन बच्चों ने किया है निश्चित रुप से सरहनीय है।

समारोह में प्रबन्धक राजेश तिवारी ने स्मृति चिन्ह् एवं अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि ने सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद स्कूल के बच्चों ने स्वागत गीत, समूह गीत, एकल गीत, नाटक, प्रहसन आदि प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष साहब लाल कन्नौजिया, सुरेश चौहान, बिनोद शर्मा, पंकज तिवारी, पिन्टू सिंह, गंगा सिंह, संजीव शर्मा, जयकुमार सिंह, संतोष उपाध्याय आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता विहिप के जिलाध्यक्ष रामसहाय पांडेय व संचालन शिक्षक विजय शंकर तिवारी ने किया। स्वागत प्रबंधक राजेश तिवारी व आभार प्रधानाचार्य मनोज मौर्य ने प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed