फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पांच राज्यों में कांग्रेस की सफलता पर जश्न, बांटी मिठाईयां

पांच राज्यों में कांग्रेस की सफलता पर जश्न, बांटी मिठाईयां

Wed, 12 Dec 2018 12:19 AM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
पांच राज्यों में कांग्रेस की सफलता पर जश्न, बांटी मिठाईयां

विज्ञापन
जौनपुर। राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में सफलता पर कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने जश्न मनाया। जगह-जगह आतिशबाजी की गई और मिठाइयां बांटी गईं। नेताओं ने कहा कि अब भाजपा के अंत की शुरुआत हो गई है। प्रदेश उपाध्यक्ष सिराज मेहदी ने कहा कि भाजपा पूरे देश में अब किसी भी राज्य में दूर-दूर तक नहीं है । यह 2019 के फाइनल मैच से पहले सही मायने में लोकतांत्रिक संकेत है।
जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह की अगुवाई में कार्यकर्त्ताओं ने पांच राज्यों की जनता को बधाई देते हुए कहा कि यह आतंक के राज के अंत का आरंभ है। राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष हुए एक वर्ष हुए और उन्होंने तीनों राज्यों की जीत का तोहफा दिया है। राकेश उपाध्याय, सौरभ शुक्ला, वीरेंद्र सोनकर, राजकुमार गुप्ता, बांकेलाल, सुरेंद्रवीर विक्रम, विजय प्रताप सिंह, सूरज सिंह आदि मौजूद रहें। जिला महासचिव विजय शंकर उपाध्याय ने कहा है कि यह लोकतंत्र की जीत है। मोदी सरकार के फैसलों को पांच राज्यों की जनता ने नकार दिया है।
विज्ञापन

नतीजे आते ही कांग्रेस कार्यकर्ता खुशियों से झूम उठे। शाम को आतिशबाजी की गई और ढोल-ताशे की धुन पर नेता नाचते रहे। युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल सिंह एवं युवक कांग्रेस जौनपुर अध्यक्ष सत्यवीर सिंह के नेतृत्व में विजय जुलूस निकाला। पूर्व प्रदेश महामंत्री नीरज राय, शिखर द्विवेदी, उस्मान अली , साजिद मानू, विवेक सिंह सप्पू, विशाल खत्री, सत्यम श्रीवास्तव, यशस्वी सिंह, बबलू गुप्ता, विशाल सेठ, लकी पांडेय, संकेत साहू, अनंत श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह, सूरत सिंह, जुनैद खान, मोहम्मद आरिफ, अभिषेक श्रीवास्तव, जय मंगल यादव, मोहम्मद इरफान मोहम्मद साकिब आदि मौजूद रहें। बक्शा क्षेत्र के लेदुका बाजार में मंगलवार को कांग्रेसियों ने तीन राज्यों में कांग्रेस की जीत पर जश्न मना एक दूसरे को मिठाई खिलाई। कांग्रेसी नेता जयशंकर दूबे ने कहा कि भाजपा के कुशासन से मध्यप्रदेश, राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ के लोगो ने राहत की सांस ली है। कांग्रेस के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष देवराज पांडेय, राजेंद्र यादव, मुन्ना, विशाल पाण्डेय, शशांक श्रीवास्तव, मुकेश दूबे, शानू श्रीवास्तव, राकेश सिंह, विनोद यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा कार्यकर्त्ताओं ने भी जताई खुशी
जौनपुर।समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी ने कहा है कि जनता ने ऐसी निकम्मी सरकार को हटा कर एक बहुत नेक और अच्छा कार्य किया है। आने वाले समय में हम को पूर्ण विश्वास है कि देश से भारतीय जनता पार्टी की सफाया हो जाएगा। सपा नेता रजनीश मिश्र ने कहा कि जनता अब किसी के बहकावें में नहीं आने वाली है। देश एवं प्रदेश में भष्ट्राचार से जनता उब चुकी है। इस अवसर पर विकास यादव, अजीत यादव, विनोद शर्मा, विजय, रमेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed