{"_id":"5c100414bdec22417a2ed6e3","slug":"15445535322-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन नहीं मिलने पर कार्ड धारकों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन नहीं मिलने पर कार्ड धारकों ने किया हंगामा
Updated Wed, 12 Dec 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरसठी। क्षेत्र के कटवार गांव में ई-पॉस मशीन का सर्वर डाउन होने के कारण राशन का वितरण नहीं हो सका। जिससे नाराज कार्ड धारकों ने मंगलवार को हंगामा खड़ा कर दिया। ग्रामीणों ने अंगूठा नहीं लगने के कारण कोटेदार के विरोध में नारेबाजी भी किया। बिना राशन लिए कार्ड धारकों को वापस लौटना पड़ा। कोेंदार का कहना है कि जब तक अंगूठा नहीं लगेगा तब तक हम राशन देने में असमर्थ हैं।
मंगलवार की सुबह कटवार गांव का कोटेदार ने ग्रामीणों को राशन देने के लिए दुकान पर बुलाया था। बारी-बारी से ई-पास मशीन से अंगूठा लगवाना शुरू किया। दो-चार ग्रामीणों का ही अंगूठा लग पाया था, उसके बाद ई-पॉस मशीन काम करना बंद कर दिया। काफी देर तक इंतजार के बाद जब अंगूठा नहीं लग पाया तो कार्ड धारकों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। कोटेदार द्वारा ग्रामीणों को समझाने के बाद भी शांत नहीं हुए। गांव के लोगों ने कोटेदार के खिलाफ नारेबाजी जमकर नारेबाजी की। काफी समझाने के बाद किसी लोग शांत हुए। लेकिन ई-पास मशीन नहीं चलने के कारण कुछ लोगों को ही कोटेदार राशन दे पाया। कोटेदार का कहना है कि विभाग का निर्देश है कि बिना अंगूठा लगाए राशन किसी को नहीं दिया जाएगा। इस मौके पर प्रदर्शन करने वालों में धर्मराज पाल, संतोष पाठक, मगनू मिस्त्री, साहेब शुक्ला, पप्पू पाठक, विकास शुक्ल, तीर्थराज यादव, डॉक्टर यादव, शेरू यादव, सुशील मौर्य आदि शामिल रहे।