{"_id":"5c0abcfdbdec22419b5de8b4","slug":"15442076546-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम सूरत महाविद्यालय भटौली ने जीता उद्घाटन मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम सूरत महाविद्यालय भटौली ने जीता उद्घाटन मैच
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुइथाकला।श्री शारदा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ शुक्रवार को शारदा इंटरनेशनल स्कूल सुइथाकला के प्रांगण में हुआ। जिसमें राम सूरत महाविद्यालय भटौली ने उद्घाटन मैच जीता। इस प्रतियोगिता में कुल नौ विद्यालयों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। शुभारंभ बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
उद्घाटन मैच गांधी स्मारक पीजी कालेज समोधपुर व राम सूरत महाविद्यालय भटौली के बीच खेला गया। जिसमेें टास जीत कर राम सूरत महाविद्यालय भटौली ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 10 ओवरों में पांच विकेट खोकर 126 रन बनाया। जिसमें भटौली के तरफ से मुलायम यादव ने सबसे अधिक 26 रन बनाया। वहीं हैदर अली ने सबसे अधिक तीन विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्री गांधी स्मारक पीजी कालेज समोदपुर की टीम निर्धारित 10 ओवरों में 56 रन बनाकर आल आउट हो गई। इस दौरान भटौली की टीम ने समोदपुर को 70 रनों से हराकर उद्घाटन मैच जीत लिया। समोदपुर की तरफ से सबसे अधिक 12 रन नीरज पांडेय ने बनाया। कप्तान अवनीश पांडेय ने चार विकेट लिया। इस दौरान आयोजक प्रबंधक / चेयरमैन आईबी सिंह व प्रधानाचार्य प्रियंका सिंह ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस दौरान भाजपा नेता राकेश वर्मा, ललित दीक्षित, बृजेश शुक्ला, रमेशचंद शुक्ला, विनोद यादव, राजन मिश्रा, विपिन तिवारी, बब्लू उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।