फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   महान कर्मयोगी थे पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्रीपति मिश्र

महान कर्मयोगी थे पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्रीपति मिश्र

Sat, 08 Dec 2018 12:12 AM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
महान कर्मयोगी थे पूर्व  मुख्यमंत्री स्व. श्रीपति मिश्र
सुइथाकला। कादीपुर के भाजपा विधायक राजेश गौतम ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री श्रीपति मिश्र कर्मयोगी थे। वह शुक्रवार को श्रीपति महाविद्यालय तवक्कलपुर सूरापुर परिसर में आयोजित उनकी 16वीं पुण्यतिथि के मौके पर बोल रहे थे। अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष विष्णु प्रकाश त्रिपाठी ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि का स्वागत माल्यार्पण कर किया। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि ने श्रीपति मिश्र के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। पूर्व विधायक भगेलू राम, पूर्व विधायक रामचंद्र चौधरी, डा. आनिध्य मिश्र, पं. केशव मिश्र, प्रबंधक प्रेम प्रकाश जायसवाल, जितेंद्र तिवारी, शीलेश बरनवाल, प्रदीप सिंह आदि मौजूद थे। कालेज के प्रबंधक प्रमोद मिश्र और प्राचार्य डा. रामसकल उपाध्याय ने गरीब और असहायों को कंबल वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed