{"_id":"5c0abc4abdec224173176a34","slug":"15442074751541-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"41वीं जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता को सफल बनाने पर मंत्रणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
41वीं जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता को सफल बनाने पर मंत्रणा
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकरारा । स्थानीय ब्लाक के बीआरसी परिसर में आठ दिसंबर से 41वीं जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिसको सफल बनाने के लिए शुक्रवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह ने सभी बीईओ की बैठक ली। साथ ही प्रतियोगिता को सकुशल संपन्न कराने के लिए की गई तैयारियों की जानकारी प्राप्त की।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह ने कहा कि प्रतिभाग करने वाली टीमों के प्रतिभागियों व उनके शिक्षकों के भोजन, आवास बिजली आदि की मुकम्मल व्यवस्था की जाए। साथ ही खेल प्रतियोगिताओं को सुव्यवस्थित संपन्न कराने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी बीईओ की अलग-अलग जिम्मेदारियां तय की। जिससे कहीं से किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो सके। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक बीईओ सिकरारा राजीव कुमार यादव व सह संयोजक जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह सुबह साढ़े नौ बजे होगा जिसके मुख्य अतिथि समाज सेवी ज्ञान प्रकाश सिंह व सांसद डा. कृष्ण प्रताप सिंह रहेंगे।