{"_id":"5c0abb42bdec224167139cb4","slug":"15442072111224-72-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे तक अंधेरे में रहे 72 गांवों के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे तक अंधेरे में रहे 72 गांवों के लोग
Updated Fri, 07 Dec 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरगंज। मछलीशहर से जंघई व गोपालपुर विद्युत उपकेंद्र जाने वाली मेनलाइन में खराबी के कारण इन दोनों फीडरों के 72 गांव 24 घंटे से अंधेरे में रहे। इसके कारण लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। किसानों का सिंचाई कार्य भी प्रभावित रहा। मछलीशहर से जंघई व गोपालपुर फीडर जाने वाली मेन लाईन गुरुवार शाम पांच बजे अचानक खराब हो गई। जिसके कारण जंघई फीडर के सेमरी, गोपालापुर, असवा, बभनियांव, गरियांव, जंघई कालोनी, यादव बौलियापुर, मालवीयपुरा, भोजकापुरा, चेहला, मोलनापुर, चौकीकला, गोधना, किशुनदासपुर, अगहुआ, सवैया, चितांव, भटेवरा, लासा, अदारी, कठार, माधोपुर, जगदीशपुर, इमिलिया, बसढुआ, अमारा, बरांवा, रामपुर खुर्द, सरायदेवा, देवापुर, मुबारकपुर, भिदुना, गुरगुजी, भटहर, हवेली, अलापुर, अमाई, कसेरवा, बसेरवा, कमासिन, रामपुर, चौथार, रामडीह, मेदपुर, बनकट, गोपुर, उमरी व गोपालपुर फीडर के मीरपुर करियांव मीरगंज जरौना सरायवैद्य गोपालपुर गांव की सप्लाई बाधित हो गई। लोगों के घरों में अंधेरा फैल गया। लाईन मैन फाल्ट ढूढने में लगे रहे लेकिन गुरुवार को फाल्ट नही मिल पाया। शुक्रवार देर शाम फाल्ट मिलने पर सप्लाई शुरू की गयी। तब तक 24 घंटे का समय बीत गया। इस दौरान लोग परेशान रहे मोबाइल चार्ज करने की दिक्कत भी लोगों के सामने आई। एसडीओ मछलीशहर अमर सिंह पटेल ने बताया की मेन लाईन में खराबी के कारण सप्लाई बाधित हो गयी थी। जिसे दुरुस्त करके सप्लाई चालू करा दी गई है।
विज्ञापन