{"_id":"5c0abb3abdec2241c802f093","slug":"15442072037-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरओ को अधिवक्ता भवन के आस-पास फैली मिली गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरओ को अधिवक्ता भवन के आस-पास फैली मिली गंदगी
Updated Fri, 07 Dec 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। मुख्य राजस्व अधिकारी राम आसरे सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अधिवक्ता भवन के सामने व आस-पास के स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान जगह -जगह कूड़ा लगे रहने व गंदगी फैला हुआ मिला। जिस पर उन्होंने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी कृष्ण चंद्र को बुलाकर इसकी जांनकारी देते हुए साफ कराने को कहा। इसके बाद नगर पालिका के सफाई कर्मी पहुंचकर उक्त स्थान की सफाई की।
मुख्य राजस्व अधिकारी राम आसरे सिंह ने बताया कि अधिवक्ताओं द्वारा बार -बार अधिवक्ता भवन के सामने व आस-पास गंदगी रहने की शिकायत की जा रही थी।शुक्रवार को जांच के दौरान जगह-जगह कूड़ा लगा पाया गया। साथ ही हर तरफ गंदगी फैली हुई मिली। इसके अलावां नालियों से भी कचरा निकाल कर पास ही रख दिया गया था। जिससे निकलने वाले दुर्गंध से अधिवक्ताओं को दिक्कत हो रही थी। इसके बाद नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी कृष्ण चंद्र को बुलाया गया। उनको फैली गंदगी व लगे कूड़ों के ढ़ेर को भी दिखाया गया। इसके बाद नगर पालिका के सफाई कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर सफाई की।