फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   भाजपा ने पद यात्रा निकालकर सरकार की योजना को बताया

भाजपा ने पद यात्रा निकालकर सरकार की योजना को बताया

Fri, 07 Dec 2018 11:55 PM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
भाजपा ने पद  यात्रा निकालकर सरकार की योजना को बताया
मडियाहूं। भाजपा मंडल बेलवा के कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकालकर शुक्रवार को बेलवा बाजार, रखवा चौराहा, रखवा पाल तथा चौरसिया बस्ती में भ्रमण कर लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। मंडल अध्यक्ष पं. राजकृष्ण शर्मा बब्बू तथा भाजपा नेता अरविंद सिंह के नेतृत्व में एक-एक घर जाकर प्रदेश तथा केंद्र सरकार की योजनाओं की विस्तार पूर्वक चर्चा की। अरविंद सिंह ने गांव वालों को बताया कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार गांव गरीब, किसान, बेसहारा, तथा समाज के सभी वर्गों के लिए काम कर रही है। जिला उपाध्यक्ष जनार्दन सिंह तथा मंडल प्रभारी ब्रह्मदेव उपाध्याय ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में गरीबों के जीवन स्तर मे सुधार हुआ है। इसलिए देश में पुन: भाजपा की सरकार बनेगी। इस अवसर पर सेक्टर संयोजक राधेश्याम उपाध्याय, दिवस यात्रा प्रमुख संजीव गुप्ता, धीरेंद्र कुमार सिंह, महामंत्री इंद्रेश तिवारी, विनोद यादव, आलोक पाठक, श्रवण कुमार दूबे, अनिल कुमार पांडेय, सूरज सिंह, संदीप चौरसिया, प्रवीण कुमार चौहान, सूरज मिश्रा, दुर्गा प्रसाद दूबे, अतुल दूबे, संदीप गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed