{"_id":"5c0aba9fbdec22415a7fa5bf","slug":"15442070484-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी के ढेर में दबे तीन श्रमिक, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी के ढेर में दबे तीन श्रमिक, एक गंभीर
Updated Fri, 07 Dec 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदलापुर। स्थानीय कस्बे में सीवर लाइन बिछाने के लिए जेसीबी मशीन से खोदे गए गड्ढे में काम कर रहे श्रमिकों पर अचानक मिट्टी का बड़ा हिस्सा ढह गया। तीन श्रमिक दब गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां एक की हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बदलापुर कस्बे में घनश्यामपुर रोड स्थित पुलिया के पास सीवर लाइन बिछाने के लिए गड्ढा खोदा गया है। अजय (31) निवासी महमूदाबाद थाना झूसी प्रयागराज, सब्बीर अंसारी (42) व इंद्रजीत सरोज (50) निवासी चितौड़ी थाना बक्शा गड्ढे में पाइप सेट कर रहे थे। इसी दौरान ऊपर से मिट्टी का ढेर भरभराकर श्रमिकों पर गिर गया। तीनों िश्रिमक मिट्टी में दब गए। आनन-फानन में लोगों ने मिट्टी हटाकर तीनों को बाहर निकाल कर सीएचसी बदलापुर पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल इंद्रजीत सरोज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।