{"_id":"5c0aba24bdec224160711da6","slug":"15442069251-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेक करने के बाद ही शासन को भेजें रिपोर्ट: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेक करने के बाद ही शासन को भेजें रिपोर्ट: डीएम
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम अरविन्द मलप्पा बंगारी ने विकास कार्यो की समीक्षा किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शासन में कोई भी रिपोर्ट अधिकारी खुद चेक करने के बाद ही भेजें। उन्होंने कहा कि किसी तरह की गलतियों के लिए अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, समग्र ग्राम समृद्धि योजना, मनरेगा, आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण, छात्रवृत्ति, विद्युतीकरण, पोषण मिशन योजना, स्वास्थ्य मिशन आदि योजनाओं की अद्यतन प्रगति की समीक्षा किया। जिलाधिकारी ने सीएमओ डा. रामजी पाण्डेय को निर्देशित किया कि जिले में जो भी आशा बहुवें है उनकी कार्यशैली को देखने के लिए उनके द्वारा कराएं गये रजिस्टर एवं डिलवरी को देखे। बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह को निर्देशित किया कि प्राथमिक विद्यालयों में शौचालय का निर्माण की जानकारी और कार्यों का आंकड़ा शीघ्र उपलब्ध कराएं। डीएम ने जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार यादव को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक दशा में 24 जनवरी तक सभी पात्र छात्र-छात्राओं के खाते में छात्रवृत्ति की अंतरण कराएं। मनरेगा, प्रधानमंत्री सड़क योजना, ग्रामीण पेयजल मिशन, स्वच्छ शौचालय आदि की अद्यतन प्रगति की जानकारी प्राप्त की। जिन विभागों की प्रगति लक्ष्य के सापेक्ष कम रही उन्हें हिदायत देते हुए निर्देशित किया कि शीघ्र ही लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति लाए अन्यथा उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रामजी पांडेय, उपायुक्त मनरेगा कमलेश सोनी, डीएसटीओ रामदरश यादव, पशु चिकित्साधिकारी डा. वीरेन्द्र सिंह, ईओ नगर पालिका कृष्णचंद्र मौजूद रहे।