{"_id":"5c06cf5cbdec224153247a32","slug":"154395021410-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने तालाब की जमीन को कराया कब्जा मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने तालाब की जमीन को कराया कब्जा मुक्त
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदलापुर । तहसील प्रशासन ने सोमवार को बलुआ गांव में स्थित तालाब खाते की जमीन से अवैध कब्जे को हटा दिया । गांव के लोगों ने संपूर्ण समाधान दिवस पर शिकायत किया था कि गांव के गौतम , केशव , राकेश व अशोक यादव दशकों से तालाब खाता संख्या 65 रकबा 0.971 हेक्टेयर पर कब्जा कर निजी लाभ ले रहे हैं । शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सत्यप्रकाश ने नायब तहसीलदार कृष्णराज सिंह को तालाब से कब्जा हटवाने का निर्देश दिया था। इसके क्रम में नायब तहसीलदार कृष्णराज सिंह ने तालाब खाते की जमीन पर बोई गई गेहूँ की फसल को ट्रैक्टर से जोतवा कर अवैध कब्जा हटवाया। इधर उपजिलाधिकारी ने उस तालाब के सौंदर्यीकरण कराये जाने के लिए जिलाधिकारी अरविंद मालप्पा बंगारी को पत्र लिखा है । कटजा हटवाने में राजस्वकर्मी छोटेलाल विश्वकर्मा , सुरेंद्र सिंह , रामसकल , महेन्द्र यादव आदि लोग मौजूद थे ।