फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मायूस होकर संपूर्ण समाधान से लौटे 6

मायूस होकर संपूर्ण समाधान से लौटे 6

Wed, 05 Dec 2018 12:44 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
मायूस होकर संपूर्ण समाधान से लौटे 6
जौनपुर। संपूर्ण समाधान दिवस पर आए फरियादियों को संपूर्ण समाधान नहीं मिल पा रहा है। सभी विभागों के अफसरों की मौजूदगी के बावजूद महज 10 फीसदी मामलों का निस्तारण हो पा रहा है। मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 762 शिकायतें आई जिसमें 78 फरियादियों की ही समस्या का निस्तारण हो सका। 684 फरियादी मायूस लौटे।
विज्ञापन

शाहगंज तहसील सभागार में जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में सड़क, नाली व कूड़े का मुद्दा छाया रहा। भाजपा नेता प्रदीप जायसवाल ने नाली व सड़क निर्माण में लापरवाही का आरोप लगाया। डीएम ने लोक निर्माण विभाग के जेई को बुलाकर जांच के लिए भेजा। हिदायत दी कि एक महीने में समस्या से निजात नहीं मिली तो ठेकेदार को काली सूची में डाल दिया जाएगा। एडवोकेट शारिक खान, विक्रम सिंह, राजू, सैफ ने दादार बाईपास की दोनों पटरियों पर कूड़ा गिराने से रोकने की मांग की। कहा नालियां जाम हो चुकी हैं और घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से हालत सुधारने को कहा। अग्रहरि समाज के अध्यक्ष विनोद अग्रहरि के नेतृत्व में पहुंचे समाज के लोगों ने नगर के पश्चिमी कौड़ियां पक्का पोखरा पर राम जानकी ठाकुरजी के तालाब पर मछली पालन करने की शिकायत की। कुल 133 शिकायतें आई जिसमें 22 का निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

सदर तहसील में कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस एसडीएम मंगलेश दूबे की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जहां 66 फरियादी आए इसमें पांच मामलों का ही निस्तारण हो चुका। मछलीशहर तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी जे.एन.सचान की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ । जिसमें 94 शिकायती प्रार्थना पत्र आए इसमें सात शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया । इस मौके पर तहसीलदार कौशलेश कुमार मिश्र,अधिशासी अधिकारी धीरज कुमार सिंह,खण्ड शिक्षाधिकारी शैल पति यादव मौजूद रहे। मड़ियाहूं तहसील परिसर स्थित सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं मोती लाल यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान कुल 172 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमें 18 का मौके पर निस्तारण किया गया। बदलापुर तहसील सभागार में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सत्यप्रकाश की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें 129 लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र दिया। मौके पर 11 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर दिया गया। केराकत में उपजिलाधिकारी चंद्रेश सिंह की अध्यक्षता में सुनवाई कई गई। 165 प्रार्थना पत्रों में 15 का निस्तारण हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed