फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   योजनाओं व सरकार की उपलब्धियों की दी जानकारी

योजनाओं व सरकार की उपलब्धियों की दी जानकारी

Wed, 05 Dec 2018 12:29 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
योजनाओं व सरकार की उपलब्धियों की दी जानकारी
जौनपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंतीपर भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंगलवार को रामनगर व कटघरा वार्ड में पद यात्रा किया गया। इस दौरान सरकार की योजनाओं व उसकी उपलब्धियों की जानकारी दी गई। साथ ही पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराया गया।
विज्ञापन

कटघरा वार्ड में पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार किसानों, युवाओं व महिलाओं के सम्मान के लिए पूरी तरह कटि बद्घ है। 15 साल में पहली बार किसानों से 37 लाख एमटी से अधिक गेहूं खरीदा गया है। वहीं रामनगर वार्ड में पद यात्रा का नेतृत्व कर रहे किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मौर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत उत्तर प्रदेश के 91 लाख महिलाओं को नि:शुल्क गैस कनेंक्शन दिया गया है। सदर विधानसभा पद यात्रा प्रमुख नीरज सिंह ने कहा क:ि प्रदेश में अब तक 16.27 लाख रुपये के किसान क्रेडिट कार्डो का वितरण किया गया है। नगर अध्यक्ष आशीष गुप्ता आशू ने कहा कि पहलीबार उत्तर प्रदेश में 1000 संस्कृत स्कूलों के छात्रों को इंजीनियरिंग पढ़ाई की सुविधा प्रदान कराई गई है। कार्यक्रम का संचालन नगर मंत्री अमूल्य श्रीवास्तव ने किया। प्रशांत सिंह व आलोक श्रीवास्तव ने आभार जताया। पद यात्रा में सरदार सिंह, श्याम मोहन अग्रवाल, किरन श्रीवास्तव, पियुष गुप्ता, माधुरी गुप्ता, सूर्यप्रकाश सिंह, मुकेश सिंह, अमित श्रीवास्तव, नंदलाल यादव, धर्मपाल चौधरी, अमित सिंह, किरन मिश्रा, रीता जायसवाल व घनश्याम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed