{"_id":"5c06cbb7bdec2241505b99a7","slug":"154394928120-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता समिति के चुनाव की कवायद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता समिति के चुनाव की कवायद शुरू
Updated Wed, 05 Dec 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मछलीशहर। स्थानीय तहसील में अधिवक्ता संघ के चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई है । एल्डर्स कमेटी का गठन कर नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू की गई है । नवीनीकरण कराने के लिए अंतिम तिथि 10 दिसंबर नियत की गई है।
मछलीशहर अधिवक्ता समिति की कार्यकारिणी का कार्यकाल दिसम्बर माह में समाप्त हो रहा है जिसके मद्देनजर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष दिनेश चन्द्र सिन्हा की अध्यक्षता में मंगलवार को अधिवक्ता भवन में साधारण सभा की बैठक हुई। जिसमें नई कार्यकारिणी के गठन हेतु चुनाव कराने विचार विमर्श किया गया। इस दौरान सर्व सम्मति से वरिष्ठ अधिवक्ता केदार नाथ यादव, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, रामजी गुप्ता, जगदम्बा प्रसाद मिश्र, अशोक कुमार श्रीवास्तव को एल्डर्स कमेटी का सदस्य चुना गया । उक्त को चुनाव कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं बैठक में निर्णय लिया गया कि 10 दिसंबर तक सभी अधिवक्ता निर्धारित शुल्क 20 रुपये जमा कर नवीनीकरण कराकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा लें । नवीनीकरण के लिए उत्तर प्रदेश बार कौंसिल द्वारा प्रदत्त पहचान पत्र अवश्य लाना अनिवार्य है ।तहसील में वकालत न करने वालों का नाम मतदाता सूची में नहीं शामिल किया जाएगा ।नवीनीकरण की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। तदुपरांत चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होगी। बैठक में महामंत्री श्याम सुंदर यादव, सुरेंद्र मणि शुक्ला, हरिनायक तिवारी, प्रेमचंद्र विश्वकर्मा, सुरेश प्रताप सिंह, अजय सिंह, राम सूरत पटेल, सरजू प्रसाद सहित सभी अधिवक्ता उपस्थित थे ।