फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अनापति प्रमाण पत्र नहीं मिलने से लटका है वन स्टाप सेंटर का निर्माण ..

अनापति प्रमाण पत्र नहीं मिलने से लटका है वन स्टाप सेंटर का निर्माण ..

Wed, 28 Nov 2018 12:35 AM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
अनापति प्रमाण पत्र नहीं मिलने से लटका है वन स्टाप सेंटर का निर्माण ..
जौनपुर। वन स्टाप सेंटर व आशा ज्योति केंद्र का निर्माण स्वास्थ्य विभाग अनापत्ति प्रमाणपत्र के फेर में फंस गया है। इस केंद्र के निर्माण के लिए राजकीय मेडिकल कालेज सिद्दीकपुर में 350 वर्ग मीटर की भूमि चिह्नित की गई है। इस केंद्र में महिलाओं को एक ही छत के नीचे स्वास्थ्य, सुरक्षा व कानूनी सहायता की सुविधाएं मुहैया कराई जानी हैं।
विज्ञापन

महिलाओं को स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संबंधी सुविधाएं एक छत के नीचे मुहैया कराने के लिए वन स्टाप सेंटर की सखी आशा ज्योति केंद्र योजना का संचालन किया गया है। इसमें एक ही छत के नीचे महिलाओं को 17 प्रकार की सुविधा देने का कार्य किया जाएगा। इसमें रोजगार प्रशिक्षण, बैंक ऋण, घरेलू हिंसा व पीड़ित महिलाओं को कानूनी सहायता देने, सुरक्षा, पीड़ित महिलाओं को आश्रय देने, पुलिस सहायता व स्वास्थ्य आदि की सुविधा प्रदान की जाएंगी। फोन नंबर 181 पर डायल करने पर तुरंत मौके पर टीम पहुंचेगी जो समस्याओं का निस्तारण करेगी। सरकार द्वारा चालू वित्तीय वर्ष में इस सेंटर का निर्माण करने का निर्देश दिया है। केंद्र के निर्माण के लिए जिला प्रोबेशन विभाग ने निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कालेज सिद्दीकपुर में 350 वर्ग मीटर भूमि का चयन किया और स्वास्थ्य विभाग को अनापत्ति प्रमाणपत्र लेने के लिए पत्र भेजा। वहां से अनापत्ति नहीं मिली तो विभाग ने डीएम व कमिश्नर की ओर से कई बार पत्र भेजा गया है। मगर अभी स्वास्थ्य विभाग ने अनापत्ति प्रमाणपत्र नहीं दिया है, जिससे काम नहीं शुरू हो पा रहा है।
विज्ञापन

इनसेट:
मिलेंगी सुविधाएं
जौनपुर। वन स्टाप सेंटर, आपकी सखी आशा ज्योति केंद्र में पांच सुगमकर्ता की टीम रहेगी। पुलिस चौकी रहेगी। चौकी प्रभारी सहित छह महिला सिपाही व छह महिला होमगार्ड तैनात रहेंगी। एक चिकित्सक सहित तीन नर्स, दो काउंसलर व सेंटर प्रभारी रहेंगे। साथ ही 181 की टीम रहेगी। जिनके द्वारा महिलाओं को सुविधा मुहैसा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट:
अभी तक नहीं खुल सका है वन स्टाप केंद्र का अस्थाई सेंटर
जौनपुर। स्वास्थ्य विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने तक जिला महिला अस्पताल के पास बने 100 शैय्या प्रसूत केंद्र के पांच कमरे में अस्थाई केंद्र के लिए डीएम ने अनुमति दे दी है। इसके बाद भी अभी तक सेंटर नहीं खुल पाया है। डीएम के अनुमति पत्र पर भेजने के बावजूद अभी तक सीएमओ के यहां से सहमतिपत्र प्राप्त नहीं हुआ है।

कोट:
निर्माणाधीन मेडिकल कालेज में व स्टाप सेंटर खोलने के लिए स्वास्थ्य विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं मिला है। जिसके कारण सेंटर नहीं खुल सका है। डीएम द्वारा 100 शैय्या प्रसूत केंद्र के पांच कमरे में अस्थाई केंद्र खोलने की अनुमति दी गई है। लेकिन सीएमओ द्वारा अभी तक सहमति पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।-संतोष कुमार सोनी, जिला प्रोबेशन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed