फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   एसडीएम ने विवादित चकमार्ग का कराया पैमाइश

एसडीएम ने विवादित चकमार्ग का कराया पैमाइश

Fri, 23 Nov 2018 11:47 PM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने विवादित चकमार्ग का कराया पैमाइश
एसडीएम ने विवादित चकमार्ग का कराया पैमाइश
विज्ञापन

बरईपार। एसडीएम की अध्यक्षता में बरईपार गांव में विवादित चकमार्ग की पैमाइश की गई। गांव निवासी डाली सिंह ने अपने घर तक जाने वाली चकमार्ग पर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत की थी।

शुक्रवार को दोपहर राजस्व टीम व पुलिस फोर्स के साथ गांव में पहुंचकर चकमार्ग की पैमाइश कराई गई। पैमाइश के दौरान काफी गहमागहमी का माहौल रहा। शिकायत पक्ष व बचाव पक्ष के अधिवक्ता भी मौजुद रहे। मौके पर पैमाइश की गई तो सड़क का कुछ भाग कृपाशंकर पांडेय द्वारा अतिक्रमित किया पाया गया। बचाव पक्ष के वकील राजबहादुर यादव ने एसडीएम को बताया की तहसीलदार न्यायलय में 115 सी का मुकदमा विचाराधीन है। सीआरओ के न्यायालय में धारा 30 का मुकदमा भी चल रहा है। उपजिलाधिकारी जेएन सचान ने बताया की मुकदमा विचाराधीन होने के कारण अतिक्रमण को खाली नहीं कराया जा सका। मुक़दमा निस्तारण के बाद ही बेदखली की कार्यवाही की जाएगी। पैमाइश के दौरान तहसीलदार कौशलेश मिश्रा, सीओ अवधेश शुक्ला, कोतवाल अनिल सिंह व पुलिस मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed