{"_id":"5bf8434bbdec22417e3000bb","slug":"154299685812-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्रों में मना कार्तिक पूर्णिमा का पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्रों में मना कार्तिक पूर्णिमा का पर्व
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। देव दीपावली और कार्तिक पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने स्नान कर हवन पूजन कर दान दिया। बदलापुर गोमती के तिलवारी व पश्चिम बहनी बलुवा में ने स्नान के लिए भीड़ रही। सुबह चार बजे से ही श्रद्धालु स्नान-दान के लिए जाने का क्रम शुरू हो गया, जो दिनभर चलता रहा।
सिरकोनी विकास खंड के राजेपुर त्रिमुहानी पर सई गोमती के संगम पर लोगों ने दान स्नान करने के बाद मेले का लुफ्त उठाया। लोगों ने रेवड़ा, मिठाई एवं खिलौने की जमकर खरीदारी की। राजेपुर त्रिमुहानी के मेले चीनी का बना हुआ रेवड़ा की खूब बिक्री हुई। यहां तीन संगम बनता है । इसी से इसका नाम राजेपुर त्रिमूहानी पड़ा। यहां शंकर भगवान का बहुत पुराना मंदिर है। बसपा के जिला उपाध्यक्ष व तिलकधारी महाविद्यालय के प्रो.जेपी सिंह और कांग्रेस नेता तिलकधारी निषाद ने राजेपुर घाट (रामेश्वर मंदिर के पास ) गोमती भब्य आरती किया। इस मौके पर जफराबाद विधायक डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह ,प्रधान जनार्दन सिंह,शीत कुमार गौतम, केवल निषाद , राजू निषाद, प्रशांत सिंह, संतोष गौतम, मैंनेजर, मनोज तिवारी, गौतम गुप्ता , पंकज निषाद , रमेश शाहनी, तिलकधारी निषाद, अवनीश सिंह आदि उपस्थित रहे।
जलालपुर: क्षेत्र के सई-गोमती नदी के संगम स्थल के उदपुर घाट पर शुक्रवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जमा होने लगी। लोगों ने संगम पर स्नान करके रामेश्वरम महादेव को जल,फल,फूल आदि चढ़ाया। सुबह महिलाओं की काफी भीड़ रही। धीरे धीरे मेले में बच्चों, पुरुषो, युवकों की भीड़ आने लगी। लोगों ने श्रद्धालुओं ने रामेश्वरम भगवान का दर्शन पूजन किया। जहां महिलाओं ने मेला का मशहूर रेवड़ा, गृहस्थी का सामना व श्रृंगार जा समान खरीदा वही बच्चो ने खिलौना खरीदा। थानाध्यक्ष जलालपुर देवतानंद सिंह लगातार मेले का चक्रमण करते रहे।
विज्ञापन
मुफ़्तीगंज: कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर विजयीपुर गांव के सई गोमती के संगम पर शुक्रवार सुबह से ही दर्शनार्थियों का रेला लगा रहा। भोर से संगम पे स्नान कर दान दक्षिणा देने वालों का तांता लगा रहा। राजेपुर उदपुर तथा विजयीपुर घाट पर पर मेले में लोगों में लाई, चूड़ा, गट्टा की खरीदारी किया। मान्यता है कि माघ पूर्णिमा के दिन भगवान श्रीराम ने लंका विजय से अयोध्या जाते समय इस सई गोमती के संगम पर स्नान किया था। शिवलिंग बनाकर भगवान शंकर की पूजा अर्चना किया थी। उसके बाद यहां से अयोध्या गए थे। तभी से हर वर्ष माघ पूर्णिमा पर संगम पर स्नान करते है। दिनेश सिंह, अजय सिंह, हरिमोहन सिंह, जय प्रकाश सिंह आदि ने सहयोग किया।