फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   लक्ष्मण को शक्ति बाण लगने पर रामदल में छाई मायूसी

लक्ष्मण को शक्ति बाण लगने पर रामदल में छाई मायूसी

Tue, 20 Nov 2018 01:23 AM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
लक्ष्मण को शक्ति बाण लगने पर रामदल में छाई मायूसी

विज्ञापन
शाहगंज। श्री बजरंग नव युवक रामलीला समिति गोड़िला द्वारा आठवें दिन लक्ष्मण शक्ति, विभीषण शरणागत, अंगद रावण संवाद का मंचन हुआ। रावण दरबार में विभीषण के मुंह से प्रभु श्रीराम की महिमा का बखान सुनते ही प्रभु के जायकारों से लीला मैदान गूंज उठा। जब प्रभु श्रीराम की सेना लंका में पहुंची तो रावण ने विचार विमर्श के लिए सभा का आयोजन किया। प्रभु श्रीराम भक्त विभीषण ने अपने भाई रावण को भगवान राम की शक्ति तथा उनकी महिमा के बारे में बताया। अपना सुझाव दिया कि वह मां सीता को सम्मान के साथ वापस कर भगवान राम से संधि कर लें। इसी में समूचे लंका की भलाई है। किन्तु अहंकारी रावण भाई विभीषण के इस विचार को सुनकर आग बबूला हो गया। कहा कि उन दोनों तपस्वी ने बहन शूर्पणखा की नाक नहीं लंका पति रावण की नाक काटी है। जिसमें इसके लिए प्रतिशोध की भावना नहीं जागी उसे लंका में एक क्षण भी रहने का अधिकार नहीं है। रावण ने भाई विभीषण को लात मारकर लंका से बाहर कर दिया। प्रभु राम भक्त विभीषण रामादल में जाकर श्रीराम के चरणों में शरणागत हो गए। उसके बाद युद्ध में मेघनाद द्वारा लक्ष्मण के ऊपर ब्रम्हास्त्र का प्रयोग करने से लक्ष्मण मूर्छित हो गए। सूचना मिलते ही राम दल में मायूसी सी छा गई। भाई लक्ष्मण को मूर्छित देखकर प्रभू श्रीराम गम में डूब जाते हैं। वह फूट फूटकर रोने लगे। प्रभु श्रीराम के विलाप दृश्य देख श्रद्धालुओं की आंखें भीग गई। तभी संकट मोचन हनुमान ने द्रोणगिरि पर्वत से संजीवनी बूटी लाकर आ जाते हैं। सुखेन वैद्य द्धारा भाई लक्ष्मण को संजीवनी बूटी देते ही लक्षमण होश में आ गए। लक्ष्मण के होश में आते ही श्रीराम के नारे से पूरा पण्डाल गूंज गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed