{"_id":"5bf30829bdec2269812a9f99","slug":"15426540435-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानी लक्ष्मी बाई को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रानी लक्ष्मी बाई को किया याद
Updated Tue, 20 Nov 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। हिंदुस्तान सोसलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी एवं लक्ष्मीबाई ब्रिगेड के कैडरों ने सोमवार को अमर शहीद लालबहादुर शहीद स्थल सरावा में रानी लक्ष्मी बाई का 183 वां जन्म दिन धूम धाम से मनाया। साथ ही श्रद्धासुमन अर्पित किया। ब्रिगेड की अध्यक्ष मंजीत कौर ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई आज के ही दिन बनारस में जन्मी थीं। उनका बचपन का नाम मनु था। उनकी मां मणिकर्णिका के नाम से बुलाती थीं। वे बचपन से ही वीर, तेजस्वी, साहसी निर्भीक थीं। अंग्रेजों लड़ती हुए 35 साल के ही उम्र में शहीद हो गई। उनका नाम इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। जिसको हम भारती महिलाएं गर्व से नमन किया करते हैं।इस अवसर पर डा. धरम सिंह,अजय सिंह, अनिरुद्ध सिंह, मनुप्रीत, बीट्टू, सनी,रीता, सारबा आदि उपस्थित रहे।