{"_id":"5bf1bee1bdec2269935796cf","slug":"154256974717-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टरों व सुविधाओं की कमी से मरीज हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक्टरों व सुविधाओं की कमी से मरीज हो रहे परेशान
Updated Mon, 19 Nov 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सतहरिया। औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया में कहने को तो तीस बेड वाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केवल एक चिकित्सक के भरोसे चल रहा है। अस्पताल में आक्सीजन से लेकर अन्य उपकरणों का भी अभाव है। उद्यमियों ने शीघ्र अस्पताल में डाक्टरों की कमी को दूर करने और सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।
औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया में उद्यमियों और श्रमिकों की सुविधा के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनवाया गया है। मगर अस्पताल में न तो पर्याप्त चिकित्सक हैं और न ही पैरा मेडिकल स्टाफ। एक्सरे मशीन, ऑक्सीजन जैसी बुनियादी उपकरण तक उपलब्ध नहीं है। यहां पर चार डाक्टरों की नियुक्ति है, जिसमें से दो चिकित्सक खुद मेडिकल अवकाश पर हैं। एक चिकित्सक की मेले में ड्यूटी लगी है। महज डा. संजय राय के सहारे सीएचसी तीस बेड का अस्पताल संचालित हो रहा है। चिकित्सक और सुविधाओं की कमी के चलते मरीजों को चार किलोमीटर दूर मुंगराबादशाहपुर जाना पड़ता है। फार्मेसिस्ट, स्टाफ नर्स सहित सात पैरामेडिकल स्टाफ हैं, जो कम हैं। सीड़ा उद्यमी विकास समिति के अध्यक्ष शिवाजी सिंह, संगठन मंत्री सुनील यादव, राहुल दूबे गुलाब पांडेय आदि उद्यमियों ने सीएचसी पर मानक के मुताबिक स्टाप बढ़ाने व स्थायी अधीक्षक नियुक्ति करने की मांग की है।