{"_id":"5bf1be85bdec2269aa2a2846","slug":"15425696551921-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों को मिलेगा 21 हजार का पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों को मिलेगा 21 हजार का पुरस्कार
Updated Mon, 19 Nov 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। सड़क हादसों पर नियंत्रण लगाने लिए छात्रों को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए कक्षा नौ से बारह के छात्रों की प्रतियोगिता कराई जाएगी। उनसे यातायात से संबंधी सवाल पूछे जाएंगे और विजेता को 21 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। जिले में 19 नवंबर को प्रतियोगिता होगी।
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन एवं प्रवर्तन उदयवीर सिंह ने बताया कि द्वितीय पुरस्कार 11 हजार, तृतीय पुरस्कार सात हजार रुपये है। मंडल स्तर पर प्रथम पुरस्कार विजेता को 31 हजार रुपये मिलेंगे। द्वितीय पुरस्कार 21 हजार, तृतीय पुरस्कार 11 हजार है। तथा प्रदेश स्तर पर प्रथम पुरस्कार की धनराशि 51 हजार, द्वितीय की 31 हजार, तृतीय की 21 हजार रुपये है। कहा कि प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। इस पर रोक लगाने के लिए परिवहन आयुक्त ने परीक्षा कराने को कहा है। जिला स्तर पर 19 नवंबर, मंडल स्तर पर 28 नवंबर एवं प्रदेश स्तर पर 12 दिसंबर को होगा। प्रतियोगिता में पूर्णांक 50 अंको का होगा। प्रत्येक प्रतिभागी को पांच मिनट का समय दिया जायेगा।