{"_id":"5bf1be82bdec2269317ca1f7","slug":"154256965119-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में पानी नहीं होने से गेहूं के खेती पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में पानी नहीं होने से गेहूं के खेती पर संकट
Updated Mon, 19 Nov 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
केराकत। नहर में पानी नहीं होने से गेहूं की खेती में बाधा पैदा हो गई है। किसान गेहूं के बुवाई के लिए खेत की भराई नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में खेती पिछड़ने का अंदेशा पैदा हो गया है।
शारदा सहायक सिंचाई खंड की नहर केराकत तहसील के त्रिलोचन व थानागद्दी होते हुए मुड़ेला तक जाती है। इससे खेवसीपुर, पराऊ गंज, सोहनी, नाऊपुर, थानागद्दी ,बराई आदि दर्जनों गांव के सैकड़ों बीघे खेत की सिंचाई होतेे है। पिछले छह माह से इस नहर के पानी नहीं आ रहा है। रोस्टर के हिसाब से आने वाला पानी भी टेल तक नहीं पहुंच पाता है और कुलाबों में नहीं चढ़ता। कुछ सम्पन्न किसान नहर में इंजन लगा कर अपने फसलों की भराई कर रहे हैं। लेकिन अधिकांश किसानों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
नहर में कुछ दिन पूर्व तक पानी चला है। टेल तक घास -फूंस के चलते पानी कुलाबों में नहीं चढ़ा था। अगर टंडवा और भैसा फीडर से सहयोग मिलता तो ऐसी स्थिति नहीं आती। इसकी अब सफाई कराई जाएगी। सफाई होने के बाद पानी छोड़ा जाएगा ।-एसके रावत, अवर अभियंता, सिंचाई