{"_id":"5bf1bcd5bdec226934564652","slug":"15425692239-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएमए एवं लायन्स क्लब ने निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएमए एवं लायन्स क्लब ने निकाली रैली
Updated Mon, 19 Nov 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। आईएमए एवं लायन्स क्लब संगठन जौनपुर के संयुक्त तत्वावधान में डायबिटीज रोग की रोकथाम के लिए जागरूकता साइकिल रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व डा. एनके सिंह अध्यक्ष आईएमए और डा. क्षितिज शर्मा वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन्स क्लब ने किया। रैली को हरी झंडी दिखाकर जफराबाद विधायक डा. हरेन्द्र प्रताप सिंह ने रवाना किया और खुद भी साइकिल लेकर रैली में शामिल हो गए।
रैली आईएमए भवन लाइन बाजार से शुरू होकर टीडी कालेज, रोडवेज तिराहा, ओलंदगंज तिराहा, शाही पुल, चहारसू चौराहा, कोतवाली चौराहा, सब्जी मंडी होते हुए जिला अस्पताल के निकट एक प्राइवेट अस्पताल पर जाकर समाप्त हो गई। चिकित्सक डा. अरूण कुमार मिश्र, ने कहा कि आजकल के इस भागदौड़ भरे युग में अनियमित जीवनशैली के चलते जो बीमारी सर्वाधिक लोगों को अपनी गिरफ्त में ले रही है वह है डायबिटीज, शुगर या मधुमेह। डायबिटीज को धीमी मौत भी कहा जाता है। यह ऐसी बीमारी है जो एक बार किसी के शरीर को पकड़ ले तो उसे फिर जीवन भर छोड़ती नहीं। इस बीमारी का जो सबसे बुरा पक्ष है वह यह है कि यह शरीर में अन्य कई बीमारियों को भी निमंत्रण देती है। डा. एचपी सिंह ने डायबिटीज के लक्षण को बताया। इस मौके पर आईएमए सचिव डा अजहर अहसन जाफरी, सै. मो. मुस्तफा, डा. मनमोहन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।