फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अब धान खरीद होने की तिथि तक होगा पंजीयन

अब धान खरीद होने की तिथि तक होगा पंजीयन

Mon, 19 Nov 2018 01:15 AM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
अब धान खरीद होने की तिथि तक होगा पंजीयन

विज्ञापन
जौनपुर। अब धान खरीद होने की तिथि तक किसान धान बेचने के लिए पंजीयन करा सकते हैं। इसके पहले सरकार ने पंजीयन की चार बार तिथि बढ़ाई। इसके बावजूद महज आठ हजार दो सौ किसानों ने पंजीयन कराया। पंजीयन कम होने को गंभीरता से लेते हुए शासन ने धान खरीद होने की तिथि तक अनवरत पंजीयन कराने की छूट दी है।
जिले में एक नवंबर से धान खरीद शुरु है। धान खरीदने के लिए कुल आठ एजेंसियों के 80 क्रय केंद्र खोले गए है। इनको 72 हजार 700 एमटी धान खरीद का लक्ष्य है। वहीं धान बेचने व खरीदने में किसी प्रकार की अनियमितता न होने पाए । इसके लिए सरकार द्वारा पंजीकृत किसानों का ही धान खरीदने का निर्देश दिया है।साथ ही किसानों को किसी भी साइवर कैफे व सहज जन सेवा केंद्र आदि स्थानों से पंजीयन कराने की छूट दी गई है। इसके लिए अब तक चार बार तिथि निर्धारित की गई। चौथी बार अंतिम तिथि 15 नवंबर को समाप्त हो गई है। लेकिन काफी कम किसानों ने ही धान बेचने के लिए अपना पंजीयन कराया है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जिले में कुल छह लाख 55 किसान हैं। जिनके द्वारा खेती किसानी का कार्य किया जाता है। लेकिन धान बेचने के लिए महज आठ हजार दो सौ किसानों ने ही अपना पंजीयन कराया है। शेष छह लाख 46 हजार 800 किसानों ने पंजीयन नहीं कराया है।
विज्ञापन


पंजीकृत किसानों को भेजा एसएमएस
जौनपुर। जिला खाद्य विपणन विभाग ने कृषि विभाग में 35 हजार 3449 पंजीकृत किसानों को एसएमएस भेजकर धान बिक्री के लिए पंजीकरण कराने का अनुरोध किया है। इसके बावजूद किसानों ने पंजीकरण में रुचि नहीं ली। चार बार तिथि बढ़ने के बावजूद मात्र 8200 किसानों द्वारा धान बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान पंजीकरण कराने में रुचि नहीं ले रहे हैं। इसको देकते हुए पंजीकरण की अवधि बढ़ाई गई है। अब किसान धान बेचने के लिए अंतिम तिथि तक पंजीकरण करा सकते हैं। कृषि विभाग में पंजीकृत किसानों को भी एसएमएस भेजकर रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की गई है।
महेश कुमार श्रीवास्तव
जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed