{"_id":"5bf1bc98bdec2269317ca1f4","slug":"154256916218-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग पर उखड़े से राहगीरों को आवागमन में हो रही दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग पर उखड़े से राहगीरों को आवागमन में हो रही दिक्कत
Updated Mon, 19 Nov 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मीरगंज। जंघई फाटक से जंघई रेलवे स्टेशन तक जाने वाले रास्ते का कटस्टोन उखड़ गया है। जिससे यात्रियों को स्टेशन पहुंचने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि जंघई फाटक से स्टेशन पहुंचने वाले रास्ते पर लोक निर्माण विभाग द्वारा कई वर्ष पहले कट स्टोन बिछाया गया था। जिससे लोगों को स्टेशन आने जाने में परेशानी न हो। लेकिन अब कट स्टोन उखड़ गया है और रास्ते पर ही इधर उधर बिखरा पड़ा है। जिससे आए दिन लोग गिर कर चुटहिल हो रहे है। जंघई निवासी भोला पाठक, असवा निवासी राजा मिश्रा व बभनियांव निवासी गिरिश शुक्ला आदि लोगों ने शीघ्र रास्ता बनवाने की मांग की है। अवर अभियन्ता एसएन यादव का कहना है की उखड़े कट स्टोन की जगह गिट्टी डालने का काम किया जाना है। गिट्टी गिरा दी गई है। शीघ्र ही रास्ते पर कट स्टोन के उखड़ने वाले स्थान पर गिट्टि डालने का कार्य किया जाएगा।