फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   चेतना रथ यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने पर मंत्रणा

चेतना रथ यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने पर मंत्रणा

Sat, 10 Nov 2018 12:29 AM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
चेतना रथ यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने पर मंत्रणा

विज्ञापन
जौनपुर। एस फोर के जिला पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को टीडी इंटर कालेज में अध्यक्ष अमित सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिले में 11 नवंबर को पहुंचने वाले पुरानी पेंशन बहाली चेतना यात्रा का स्वागत करने सहित कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा की गई।
एस फोर व प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि स्4 की पुरानी पेंशन बहाली चेतना यात्रा 11 नवंबर को 12 बजे सुल्तानपुर के रास्ते जिले में प्रवेश करेगा। सिंगरामऊ के पास इस चेतना रथ का भव्य स्वागत और अभिनन्दन किया जाएगा। साथ ही बदलापुर चौराहा, बक्शा बीआरसी गेट के सामने व लखौआ में एमयूएस विद्यालय पर स्वागत एवं अभिनंदन होगा। इसके पश्चात नईगंज स्थित मां तारा हॉस्पिटल पर स्वागत करते हुए सभी शिक्षक और कर्मचारी बाईक जुलूस के रूप में पुरानी पेंशन बहाली चेतना रथ के साथ पालीटेक्निक चौराहे, वाजिदपुर तिराहे, लाइनबाजार, कचहरी व जेल रोड होते रोडवेज तिराहे से जनसभा स्थल टीडी इंटर कालेज पंहुचेगा।
विज्ञापन

इस दौरान माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह एवं प्रांतीय मंत्री राकेश सिंह ने 11 नवंबर को 3 बजे तक अधिक से अधिक संख्या में सभी माध्यमिक शिक्षकों से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का आह्वान किया। बैठक का संचालन जिला मंत्री संजय सिंह ने किया। इस अवसर बैठक में पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के कोषाध्यक्ष शिव कुमार सरोज, शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष दिनेश सिंह,सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अमर बहादुर यादव, मृतक आश्रित संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह,राजेश, अश्वनी सिंह, शैलेंद्र, उमेश यादव,सतीश पाठक, संतोष, सरोज सिंह,मनोज, राकेश, अतुल, विनोद, निशु, राजकुमार, हेमंत, गिरीश, प्रशांत, नन्हें आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरानी पेंशन बहाली के लिए करेंगे आंदोलन
जौनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ की बैठक शुक्रवार को सिचाई विभाग में अध्यक्ष प्रदीप सिंह बब्बू की अध्यक्षता में हुई, जिसमें पुरानी पेंशन बहाली के लिए 15 नवंबर को होने वाले आंदोलन को सफल बनाने पर विचार किया गया। साथ ही भारी संख्या में कर्मचारियों को आंदोलन में पहुंचने का आहवान किया।

प्रांतीय नेता प्रभु दयाल श्रीवास्तव ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर 15 नवंबर से आंदोलन शुरु हो जाएगा। फेडरेशन अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि सरकार की नीतियां कर्मचारी विरोधी हैं। जिलामंत्री रामकेश यादव ने कहा कि संविदा व स्कीम वर्कर्स, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा बहू, दाई, पीआरडी कर्मी को न्यूनतम 16 हजार प्रतिमाह मानदेय देना आवश्यक है। फेडरेशन के जिला मंत्री अजय सिंह ने कहा कि पूरानी पेंशन कर्मचारियों का अधिकार है। जिसे कर्मचारी लेकर ही दम लेंगे। उत्तर पद्रेश चतुर्थ श्रेणी राज्य संघ के जिलामंत्री शिवकुमार यादव व जिला मंत्री संजय कुमार चौधरी ने संयुक्त रुप से कहा कि पूरानी पेंशप बहाली की मांग को लेकर आठ जनवरी से दो दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। बैठक में प्रमोद पाठक, अरविंद यादव, संतोष श्रीवास्तव, अच्छेलाल पाल, पारसनाथ यादव, निर्मला शर्मा, अखिलेश उपाध्याय, संतोष यादव, शिवजगत यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed