{"_id":"5be5d8f3bdec226985592811","slug":"154178989311-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी फैलाने को लेकर विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी फैलाने को लेकर विवाद
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खेतासराय। क्षेत्र के अहिरो परशुरामपुर गांव में अंबेडकर मूर्ति परिसर में गंदगी फैलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। शुक्रवार को एक पक्ष के दर्जनों लोग थाने पहुंचे और मुक़दमा दर्ज करने की मांग किया।
अहिरो परशुरामपुर गांव के राजभर बस्ती और दलित बस्ती के कुछ लोगों में अंबेडकर मूर्ति परिसर में गंदगी फैलाने को लेकर विवाद हो गया था। दोनों पक्षों को पुलिस ने शुक्रवार को थाने बुलाया। मामले में दलित पक्ष के दर्जनों लोग शुक्रवार को थाने पहुंचकर विपक्षियों पर केस दर्ज कराने की मांग करने लगे। दरोगा राजेश दुबे ने लोगों को समझा बुझाकर वापस भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश का है। दोनों पक्षों के 21 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया है।