फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   लखनऊ में होने वाली रैली को सफल बनाने पर चर्चा

लखनऊ में होने वाली रैली को सफल बनाने पर चर्चा

Sat, 10 Nov 2018 12:22 AM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ में होने वाली रैली को सफल बनाने पर चर्चा

विज्ञापन
जौनपुर। एआईएमआईएम के नगर इकाई द्वारा शुक्रवार को बड़ी मस्जिद पर सभा का आयोजन जिलाध्यक्ष इमरान बंटी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें मुस्लिम आरक्षण की मांग को लेकर 29 नवंबर को लखनऊ में होने वाली रैली को सफल बनाने पर चर्चा की गई।

जिलाध्यक्ष इमरान बंटी ने कहा कि आरक्षण समाज के दबे कुचले व पिछड़ों का संवैधानिक अधिकार है। संसद में अध्यादेश लाकर संविधान की धारा 341 के तहत पसमांदा मुसलमानों को मिलने वाले आरक्षण पर धार्मिक प्रतिबंध लगाकर मुसलमानों को आरक्षण से वंचित कर दिया गया। इस कारण मुसलमान मुख्य धारा से पीछे छूटता चला गया। सच्चर कमेटी ने आबादी के अनुपात से आरक्षण देने की सिफारिश की थी, जिसे लागू नहीं किया गया। लीगल सेल के जिलाध्यक्ष जामी हबीब ने कहा कि एआईएमआईएम ने आरक्षण के लिए 29 नवंबर को लखनऊ में रैली करने जा रहा है, उसमें शामिल होने की जरूरत है। व्यापार मंडल कल्याण सिमिति अध्यक्ष जावेद अजीम, जिला कोषाध्यक्ष जावेद सिद्दीकी,जिला महासचिव शाहनेयाज अहमद,नगर प्रभारी महताब सिद्दीकी,मो.मेराज,मो.अजीम डा. अब्दुल रशीद, मो.तारिक, दिलशाद एडवोकेट, अरशद अंसारी, सत्यम शर्मा, मोबीन वारसी, एजाज अहमद, मो.फिरदौस, शाहबाज, जफ़र, अकबर, बाबर उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed