{"_id":"5be5d76bbdec22694d432580","slug":"15417895009-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदरों के आतंक की शिकायत पहुंची सीएम दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदरों के आतंक की शिकायत पहुंची सीएम दरबार
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदलापुर। बंदरों का खौफ स्कूली बच्चों में बढ़ गया है। महराजगंज रोड पर प्राथमिक विद्यालय श्रीकृष्णनगर तथा सर्वेश्वरी समूह विद्यालय के छात्र आए दिन उनके शिकार हो रहे हैं। अभिभावक अपने बच्चों को अब विद्यालय पहुंचाने और ले जाने के लिए स्वयं आ रहे हैं। आसपास कोई जंगल न होने के कारण रिहायशी इलाकों में बंदरों का खौफ बना हुआ है। ग्राम भलुआही निवासी व्यापारी नेता अनिल सिंह शक्ति ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर किया है। उन्होंने शिकायत में मांग किया है कि इन बंदरों को वन विभाग के अधिकारियों के माध्यम से किसी जंगल में छोड़वा दिया जाए ताकि स्कूली छात्र एवं छात्राएं स्वयं को सुरक्षित महसूस करें।