{"_id":"5be5d748bdec2269c10f99a9","slug":"15417894664-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी जागरण भंडारे में भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी जागरण भंडारे में भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। नगर के ओलंदगंज स्थित नवदीपक संस्था (लक्ष्मी पूजनोत्सव) के अध्यक्ष राजीव गुप्ता के नेतृत्व में गुरुवार की शाम को जागरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। वीणा झांकी ग्रुप के निदेशक डब्बू यादव के सहयोगियों ने कर्णप्रिय भजनों की प्रस्तुति की। टीम द्वारा राधा कृष्ण, भोलेशंकर, हनुमान जी पर आधारित भक्ति भजनों पर एक के बाद एक बेहतरीन प्रस्तुति दी गयी। इस मौके पर उपाध्यक्ष संजय गुप्ता, महामंत्री चंदन कनौजिया, शिवा कनौजिया, आशीष, नितेश कनौजिया, आशु कनौजिया, पंडित कनौजिया, कैलाश नाथ गुप्ता, भोला नाथ गुप्ता, मन्ना देवी, दयाशंकर सिंह आदि मौजूद रहे।