{"_id":"5be5d70bbdec22693e5a4746","slug":"15417894055-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठ के लिए अभी तक शुरु नहीं हुई घाटों की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ के लिए अभी तक शुरु नहीं हुई घाटों की सफाई
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। छठ पूजा होने में मात्र चार दिन शेष बचे हैं। लेकिन नगर क्षेत्र में गोमती नदी के किनारे स्थित घाटों की अभी तक सफाई नहीं किया जा रहा है। जिससे घाटों पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जिससे व्रती महिलाओं को छठ पूजा करने में दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। वहीं नगर पालिका घाटों की सफाई कराने के बजाय चुप्पी साधे हुए हैं।
धनतेरस व दीपावली पर्व बीतने के बाद अब लोग छठ पूजा करने की तैयारियों में जुट गए हैं। छठ पर्व 13 नवंबर को है। छठ पूजा करने के लिए महिलाएं अभी से तैयारी शुरु कर दी है। इस दौरान व्रत रखने वाली महिलाएं छठ पूजा में लगने वाले सामानों को जुटाने लगी हैं। जिससे छठ पूजा आसानी से हो सके। व्रती महिलाओं द्वारा पूरे हर्षोल्लास के साथ गोमती नदी के घाटो पर छठ पूजा की जाती है। साथ ही पानी में हलकर सूर्य को अर्घ्य देती हैं। इस दौरान नगर क्षेत्र के गोपी घाट, विसर्जन घाट, गोपाल घाट, हनुमान घाट सहित अन्य घाटों पर पूरा मेला लगा रहता है। छठ पूजा देखने वालों की भी भारी भीड़ जमा होती है। लेकिन इन घाटों की सफाई कराने का कार्य शुरु नहीं किया गया है। इन घाटों पर चारों तरफ गंदगी ही गंदगी फैली हुई है, जगह-जगह कूड़ों का अंबार लगा हुआ है। लेकिन पालिका प्रशासन अभी तक इन घाटों की सफाई कराने का कार्य शुरु नहीं किया है।
छठ पर्व के मद्देनजर घाटो की सफाई कराने का कार्य शीघ्र ही शुरु कर दिया जाएगा। इसके लिए ईओ सहित संबंधित पालिका कर्मियों को घाटों की सफाई कराने का निर्देश दे दिया गया है।-माया टंडन, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद जौनपुर