फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   श्रद्धालुओं ने किया अखड़ो देवी का पूजन

श्रद्धालुओं ने किया अखड़ो देवी का पूजन

Sat, 10 Nov 2018 12:29 AM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने किया अखड़ो देवी का पूजन

विज्ञापन
जफराबाद। क्षेत्र के जमैथा गांव में शुक्रवार को अखड़ो देवी के मेले में श्रद्धालु ने आदि गंगा गोमती की निर्मल धारा में डुबकी लगाई। अखड़ो देवी के मंदिर में पहुंचकर नारियल, चुनरी, माला-फूल, धूप अगरबत्ती आदि चढ़ाकर माता के चौखट पर मत्था टेका और परिवार के सुख- समृद्धि के लिए मिन्नते मांगी। मेले में आई महिला भक्तों ने कराही चढ़ाकर माता को हलवा पूड़ी का भोग भी लगाया। मेले में आए भक्तों ने अखड़ो माता का दर्शन पूजन करने के बाद मेले में खूब खरीददारी भी की। अखड़ो देवी मंदिर के निकट स्थित परमहंस बाबा के समाधि स्थल पर भी मेले में आए लोगों ने मत्था टेका। मेला सुबह से प्रारंभ होकर देर शाम तक चलता रहा। अखड़ो देवी का यह मेला प्रतिवर्ष दीपावली पर्व के दूसरे दिन पड़ने वाले यम द्वितीया भैया दूज पर्व के अवसर पर आयोजित होता है। जिसमें दूर-दूर से लोग आकर शामिल होते हैं। माता का दर्शन पूजन कर अपने जीवन को धन्य बनाते हैं। पौराणिक कथा के अनुसार भगवान परशुराम के पिता श्री यमदग्नि ऋषि का आश्रम जमैथा गांव में माना जाता है। यहां पर स्थापित अखड़ो देवी कोई और नहीं बल्कि परशुराम की माता ही है। जिसकी लोग पूजा करते हैं। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना अध्यक्ष जफराबाद अपने दल बल के साथ मेले में चक्रमण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed