{"_id":"5be2f469bdec2269317c98b8","slug":"154160031619-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐतिहासिक भेलहिया दरगाह मेले में जुटे दर्शनार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐतिहासिक भेलहिया दरगाह मेले में जुटे दर्शनार्थी
Updated Wed, 07 Nov 2018 07:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
करंजाकला। सराख्वाजा थाना क्षेत्र के गिरधपुर गांव में ऐतिहासिक भेलहिया दरगाह पर बुधवार को दर्शन पूजन करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। राउर बाबा, भुनगा माता के दर्शन का दर्शन पोखरे में स्नान करने के बाद लोगों ने भेला का रस का पिया। ऐसी मान्यता है कि भेला का रस पीने से शरीर के रोग खत्म हो जाते हैं। इसी आस्था को लेकर हर साल दीपावली के लिए लगने वाले इस मेले में लोगों की भीड़ जुटती है। भेले का रस ग्रहण करने के लिए बुधवार से सुबह से दर्शनार्थियेां का मेला शुरू हो गया है। बुधवार की रात में दर्शनार्थी पोखरे में स्नान कर भेले का रस पिएंगे। उसके बाद भुनगा और राउर बाबा का दर्शन करके मन्नते मांगेंगे। लोगों की मन्यता है कि शरीर में कोई रोग से पीड़ित हो तो इस दिन पोखरे में स्नान करने और दर्शन पूजन करने से कर प्रसाद ग्रहण करने से उनको रोगों से मुक्ती मिल जाती है। इसी लिए लोग अपने रोगों को लेकर बाबा का दर्शन करते हैं और पोखरे में स्नान करते हैं। 5 वर्ष तक लगातार करते है। जिससे उन्हें रोगों से मुक्ती मिल जाती है। मेले में सर्कस, झूला, खाने पिने की समान के दुकानें लगथी। यह मेला गुरूवार को समाप्त होगा। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों का मेले का आनन्द शुक्रवार तक चलेगा। मेले में सुरक्षा को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस तैनाति की गई थी। जिससे दर्शनार्थीयों किसी प्रकार की परेशानी न हो।