फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   घर जाने की तैयारी, ट्रेनों व बसों में हो रही मारामारी

घर जाने की तैयारी, ट्रेनों व बसों में हो रही मारामारी

Wed, 07 Nov 2018 07:49 PM IST
Updated Wed, 07 Nov 2018 07:49 PM IST
विज्ञापन
घर जाने की तैयारी, ट्रेनों व बसों में हो रही मारामारी

विज्ञापन
जौनपुर। दीपावली व छठ मनाने के लिए लोग अपने घर आ रहे हैं, जिसके कारण ट्रेनों व बसों में भीड़ बढ़ गई है। वहीं सीट को लेकर भी लेकर मारा मारी है। ट्रेनों व बसों के गेटों पर लोग लटक कर आ रहे हैं। यह हाल बुधवार को रहा। सबसे अधिक दिक्कत बिहार जाने वाली ट्रेनों में है।
जौनपुर रेलवे जक्शन से होकर कुुल 68 ट्रेनों का आवागमन होता है। वहीं रोडवेज डिपो से 93 बसों को संचालन किया जाता है। इन दिनों दीपावली, गोवर्धन, भैयादूज व छठ पर्व छुट्टियां होने के कारण रोजी रोटी कमाने के लिए विहार, गाजीपुर, गोरखपुर, आजमगढ़ आदि स्थानों के बाहर गए लोग अपने घर वापस आ रहे हैं। ये लोग सूरत, मुंबई, दिल्ली आदि स्थानों पर रहकर काम कर रोजी रोटी की व्यवस्था कर रहे हैं। इन लोगों के आने से ट्रेनों व बसों में भीड़ बढ़ गई है। लखनऊ व इलाहाबाद की ओर से आने वाली ट्रेनों में भीड़ है। बिहार जाने वाली ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं है। भीड़ इस कदर है कि लोग ट्रेनों के गेटो तक लटके हुए हैं। बुधवार को जिले से होकर बिहार जाने वाली तीन ट्रेन फरक्का एक्सप्रेस , सियालदह एक्सप्रेस व देहरादून में लोग भूसे की तरह बैठे हुए थे। । गेटों पर भी लोग लटके रहे। यही हाल बसों में भी हैं। लोग बसों के गेटों तक लटकर यात्रा करने को विवश हैं। जेसीज चौराहे व रोडवेज डिपो बस पकड़ने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई है। बसों के आते ही पकड़ने के लिए लोग दौड़ जा रहे हैं। जिससे बसों में से यात्री उतर नहीं पा रहे हैं।हालत यह है कि ट्रेनों व बसों का लोग घंटो इंतजार कर रहे हैं। इस दौरान सीटोो को लेकर मारा मारी है।
विज्ञापन


नहीं चल रही कोई स्पेशल ट्रेन
जौनपुर। पर्व के मद्देनजर यात्रियों के सुविधा के लिए जौनपुर रेलवे जंक्शन से होकर कोई स्पेशल ट्रेन का आवागमन नहीं हो रहा है। कुल 68 ट्रेनों का आवागमन होता हैं। जिसमें से 30 ट्रेनों का रोज आवागम होता है। जबकि 38 ट्रेनें साप्ताहिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्व के मद्दे्नजर ट्रेनों में अच्छी खासी भीड़ रह रही है। सभी ट्रेनों में यात्री गेटपों तक लटकर कर यात्रा कर रहे रहे हैं। इस रेलवे स्टेशन से होकर विहार के लिए तीन ट्रेनें जाती हैँ।
बीएन सिंह
स्टेशन अधीक्षक, जौनपुर रेलवे जंक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed