फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रामलीला का किया मंचन

नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रामलीला का किया मंचन

Wed, 07 Nov 2018 08:17 PM IST
Updated Wed, 07 Nov 2018 08:17 PM IST
विज्ञापन
नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रामलीला का किया मंचन

विज्ञापन
बक्शा। विकास खंड के तेलीतारा गांव में मंगलवार की शाम दीपावली के पूर्व बाल रामलीला मंच के की ओर से नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रामलीला कर सबका मन मोह लिया। इसमें बेहतर काम करने वाले बच्चों को को सम्मानित भी किया गया।

बालकों ने लक्ष्मण शक्ति, मेघनाथ वध की लीला की प्रस्तुति की। रावण अपनी सभा में गीत गायन में मस्त है, तभी दूत आकर बताते है कि राम की सेना तवाही मचा रही है। क्रोध में रावण युद्ध के लिए उठता है तो मेघनाथ आज्ञा लेकर खुद युद्ध में जाता है। जहां उसकी लक्ष्मण से भयंकर युद्ध होती है। मेघनाथ के बाण से लक्ष्मण मुर्छित हो जाते है। हनुमान लक्ष्मण को उठा प्रभु राम के पास लाते है। राम का विलाप सुन दर्शको की आंखें नम हो गई। सुषेन वैध के आने व हनुमान द्वारा संजीवनी बूटी लाने व उसे पिलाने पर लक्ष्मण उठ कर बैठ जाते है। दर्शकों ने बच्चों के मंचन की प्रशंसा की। रामलीला मंचन के पश्चात निर्णायक मण्डल के डॉ. मनोज मिश्र, सुमित मिश्र व देंवेन्द्र सिंह ने सुषेन वैद्य का अभिनय कर रहे शिवांश मिश्र को प्रथम, राम का अभिनय कर रही आस्था मिश्रा को द्वितीय तथा हनुमान का रोल निभा रहे आदर्श गौड़ को तृतीय स्थान के लिए चयनित किया गया। इसके अलावा हरिओम लक्ष्मण, हर्षिता मिश्रा भरत, अवनीश शर्मा मेघनाथ, कालनेमि रिया, हिमान्शु रावण का अभिनय किया। आयोजक द्वारिकाधीश लोक संस्कृति संस्थान द्वारा बेहतरीन कलाकारों के साथ सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। निर्देशक प्रियषा कौमुदी मिश्रा तथा साज-सज्जा स्वस्तिका मिश्रा ने किया। देखरेख कर रहे डॉ. अरविंद मिश्र ने लोगों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed