{"_id":"5be2f296bdec22693b0240fe","slug":"15415998497-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्मण को शक्ति लगते ही रामदल में छाया शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्मण को शक्ति लगते ही रामदल में छाया शोक
Updated Wed, 07 Nov 2018 08:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदलापुर। श्री सांई सीताराम धर्ममण्डल धरिकारे बीर बाबा चौखड़ा में अन्तिम दिन की रामलीला में लक्ष्मण शक्ति मेघनाथ वध का मंचन हुआ। रामलीला के अन्तिम दिन होने के कारण दर्शकों की इतनी भीड़ जमा हो गई थी। तीसरे दिन की रामलीला में कलाकारों ने बहुत ही अच्छा मंचन किया। उनके मंचन से दर्शक लोट-पोट हो रहे थे। लामलीला के अभिनय में राम की भूमिका विवेक शर्मा, लक्ष्मण की भोलू दुबे, हनुमान की पिंटू सिंह ,अंगद की राकेश सिंह, सुग्रीव की अखिलेश सिंह,जामवन्त अमन सिंह, मेघनाथ सनी सिंह, रावण की सोनू सिंह,कुम्भकर्ण की आनन्द सिंह, विभीषण की आशीष सिंह ने किया। विशिष्ट सहयोगी जय प्रकाश सिंह (डब्बू सिंह),अनुज सिंह रहे। इस मौके पर भव्य मेले का आयोजन भी किया गया। अध्यक्ष विजय सिंह, उपाध्यक्ष सालिक राम दुबे, कोषाध्यक्ष पीके पाण्डेय रामलीला मंचन का संचालन ओम प्रकाश सिंह (मुन्ना सिंह) ने किया। उद्घाटन-दिनेश जायसवाल (युवा भाजपा नेता) ने किया। साथ-साथ रामलीला में अशोक कुमार भारती ने गरीब एवं असहाय लोगों मे 65 कम्बल वितरण किया।