{"_id":"5be2f270bdec22342b7fa056","slug":"154159981118-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंध के बावजूद दुकानदारों पर हो रहा पालीथिन का उपयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिबंध के बावजूद दुकानदारों पर हो रहा पालीथिन का उपयोग
Updated Wed, 07 Nov 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मछलीशहर। प्रतिबंध के बावजूद नगर के व्यापारियों द्वारा पालीथिन बैग का उपयोग किया जा रहा है। तहसील प्रशासन मामले में खानापूर्ति कर चुप्पी साधे हुए हैं। धन तेरस, दीपावली के पर्व पर दुकानदारों द्वारा पालीथिन बैग में धड़ल्ले से सामान दिया। पटाखे की दुकान, मिठाई, किराना स्टोर और सब्जी की दुकान पर पालीथिन के बैग में सामान भरकर ग्राहकों को दिया जा रहा है। पालीथिन पर प्रतिबंध लगने के बाद प्रशासनिक अधिकारी कुछ दुकानों पर छापेमारी कर कैरी बैग को बरामद करने के बाद जुर्माना भी वसूल किए। इसके बाद कुछ दिनों तक दुकानदार उपयोग नहीं किए। इसके बाद बचा हुआ माल खपाने की जुगाड़ शुरू हो गई। अब पुन: उक्त सामान बेचने वाले दुकानदार ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पालीथिन बैग का धड़ल्ले से उपयोग कर रहे हैं। उपजिलाधिकारी जेएन सचान का कहना है कि पालीथिन बैग या पालीथीन की अन्य वस्तुओं के उपयोग करने पर पाबंदी लगा दी गई है। यदि कोई प्रबंधित वस्तु का उपयोग करते पाया गया तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी।