{"_id":"5be1e0e5bdec2269556aa5c0","slug":"154152978415-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो स्थानों पर सार्वजनिक रुप से बिक रहे पटाखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो स्थानों पर सार्वजनिक रुप से बिक रहे पटाखे
Updated Wed, 07 Nov 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। नगर क्षेत्र में आबादी से दूर दो स्थानों पर सार्वजनिक रूप से पटाखों की बिक्री प्रशासन द्वारा कराई जा रही है। 67 लोगों ने पटाखा बेचने का लाइसेंस लिया है। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर दोनों स्थानों पर फायर ब्रिगेड वाहन व पानी के टैंकर की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही दुकानदारों से भी बालू से भरी बाल्टी दुकानों के पास रखवाया गया है। वहीं पटाखा बेचने के लिए जिले में पांच लाइसेंसी डिलर हैं। जिनके द्वारा अभी भी घनी आबादी के बीच पटाखों की बिक्री की जा रही है।
दीपावली पर्व पर लोगों आसानी से पटाखा खरीद सकें, साथ ही पटाखा खरीदते समय कोई दुर्घटना न हो, इसके मद्देनजर प्रशासन द्वारा नगर क्षेत्र में दो स्थानों बीआरपी इंटर कालेज व राज कालेज का चयन किया था। जिसमें लाइसेंस लेकर दुकानदारों द्वारा दुकान लागकर पटाखा बेचने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान कुल 67 लोगों ने पटाखा बेचने का लाइसेंस लिया है। बीआरपी इंटर कालेज में 54 और राज कालेज में 13 पटाखे के दुकान लगाए हैं। इन स्थानों पर पटाखों से कोई खतरा न हो सके, इसके लिए दोनों स्थानों पर एक-एक फायर बिग्रेड के वाहन और एक-एक पानी का टैंकर लगाया है। लेकिन प्रशासन द्वारा लाइसेंसधारी पांच डीलरों के गोदामों को घनी आबादी से अभी भी नहीं हटाया जा सका है। यह गोदाम नखास, चहारसू, खोवावाली मंडी, शिया कालेेज के पास व नवाब युसूफरोड पर है। जबकि यहां घनी आबादी भी है।
इनसेट:
दवा सहित डाक्टर व कर्मचारियों की हो चुकी है तैनाती
जौनपुर। पटाखों से जले लोगों के उपचार में दिक्कत न हो, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी तैयारी की गई है। जिला अस्पताल में स्थित वर्न वार्ड में ऐसे लोगों को भर्ती करने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए दवा, मलहम, पट्टी सहित एंबुलेंस आदि की व्यवस्था कर दी गई। चिकित्सकों सहित कर्मचारियों की भी तैनाती कर दी गई। वहीं सीएचसी व पीएचसी पर भी चिकित्सक व कर्मचारियों की तैनाती सहित दवा आदि की व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन
कोट:
नगर क्षेत्र में दो स्थानों पर सार्वजनिक रुप से पटाखा बेचा जा रहा है। इन स्थानों पर पटाखा बेचने के लिए 67 लोगों ने लाइसेंस लिया है। जबकि पहले से पांच लाइसेंसी डिलर है। जिनके गोदाम घनी आबादी में हैं। जिसे लाइसेंस रिनुअल करने के दौरान हटवा दिया जाएगा। उन्हों कहा कि सुरक्षा के दृष्टि से दोनों स्थानों पर फायर बिग्रेड के वाहन और पानी का टैंकर की व्यवसथा की गई है।
सुरेंद्रनाथ मिश्रा
नगर मजिस्ट्रेट