फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   दीपावली के दिन प्राप्त होती है मां लक्ष्मी की कृपा

दीपावली के दिन प्राप्त होती है मां लक्ष्मी की कृपा

Wed, 07 Nov 2018 12:13 AM IST
Updated Wed, 07 Nov 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
दीपावली के दिन प्राप्त होती है  मां लक्ष्मी की कृपा
मछलीशहर। मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति के लिए दीपावली का दिन खास होता है। क्योंकि इसी दिन माता जी का प्राकटय हुआ था। इस दिन नाग केसर से एक खास उपाय करने से मां लक्ष्मी शीघ्र ही प्रसन्न होती हैं। इसके अतिरिक्त विधि विधान से कुछ आसान उपायों करके बहुत बड़ा लाभ प्राप्त किया जा सकता है। मंगलवार को छोटी दीपावली मनाई गई। ज्योतिष के जानकार डा. टीपी त्रिपाठी का कहना है कि इस दिन ग्यारह स्टील के छोटी डिब्बी में नागकेसर भरें, उसके ऊपर शहद डालें तत्पश्चात डिब्बी को बंद कर लक्ष्मी जी के पास रखकर उसका पूजन करने के बाद उसे लाल कपड़े में लपेटकर गल्ले में रखने से घर अथवा व्यवसाय में उन्नति होती है। इसी तरह 11 गोमती चक्र मां लक्ष्मी को समर्पित करने से घर में धन की वृद्धि होती है। कुश पर चांदी का वर्क लगाकर लाल कपड़े में लपेटकर सेफ में रखने से धन की वृद्धि होती है। पूजा घर में सिंदूर से स्वास्तिक बनाने से घर में समृद्धि आती है। चावल लक्ष्मी जी को विशेष प्रिय है जबकि हल्दी भगवान गणपति को। घर के सामने एवं पूजा घर में ॐ अंकित करने से माँ लक्ष्मी और गणेश दोनों की कृपा प्राप्त होती है। कनकधारा व श्रीयंत्र को प्राण प्रतिष्ठित कर नियमित पूजन से धन का लाभ होता है। कौड़ी को लक्ष्मीकारक माना गया है। इनमें लक्ष्मी कौड़ी विशेष फलदायी है। 11 लक्ष्मी कौड़ी को श्रीयंत्र अथवा लक्ष्मी जी को समर्पित करने से धन- लाभ होता है। 15 अंक का यंत्र भोजपत्र पर लाल चन्दन की स्याही से बनाकर उसका पूजन करने से घर में लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। दक्षिणावर्त शंख के पूजन से घर में लक्ष्मी आती है। मंगलवार को छोटी दीपावली भी मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed