फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   राज्य कर्मचारियों की भांति वेतन का भुगतान करने की मांग

राज्य कर्मचारियों की भांति वेतन का भुगतान करने की मांग

Wed, 07 Nov 2018 12:13 AM IST
Updated Wed, 07 Nov 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
राज्य कर्मचारियों की भांति वेतन का भुगतान करने की मांग

विज्ञापन
राज्य कर्मचारियों की भांति वेतन का भुगतान करने की मांग
साधन सहकारी समितियों पर लटका है ताला
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। राजकीय कोष से राज्य कर्मचारियों की भांति वेतन का भुगतान करने को लेकर उत्तर प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी संघ के नेतृत्व में साधन सहकारी समिति के सचिवों का कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला सहकारी बैंक के सामने चल रहा अनिश्चित कालीन हड़ताल चौथे दिन सोमवार को भी जारी रहा। इस दौरान मांगों को पूरा करने की आवाज बुलंद की गई। उधर साधन सहकारी समितियों पर ताला लटका रहा।

अध्यक्ष कैलाशनाथ सिंह ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर किसानों ने बीज व उर्वरक सहित कृषि संबंधी अन्य सुलभता के लिए सहकारी समिति गठित की थी। लेकिन इन समितियों के कर्मचारियों को वेतन सहित अन्य सुविधाएं आज तक नहीं मिल रही है। जिससे एनके सामने भूखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है। साथ ही जलालत की जिंदगी व्यतित करना पड़ रहा है। जबकि हम लोगों द्वारा धान व गेहूं का भी क्रय किया जा रहा है। लेकिन सरकार द्वारा हमलोगों को वेतन सहित अन्य सहायता के नाम पर फूटी कौड़ी तक नहीं दी जाती है। उन्होंने कहा कि दो सूत्रीय मांग को पूरा करने की मांग की जा रही है। जिसमें राजकीय कोष से राज्य कर्मचारियों की भांति वेतन का भुगतान देने व बकाया वेतन का शीघ्र भुगतान करने की मांग की जा रही है। लेकिन अभी तक उसको पूरा नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होंगी। तब तक अनिश्चित कालीन हड़ताल चलता रहेगा। धरने में रामनाथ सोनकर, विजय प्रकाश सिंह, गुलाबचंद्र यादव, बनवारी यादव, यतेंद्र सिंह, वीरबहादुर सिंह, दिनेश सिंह, राजेंद्र यादव, वीरेंद्र सिंह व लालजी यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed