फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सड़क हादसों में बाइक सवार युवक की मौत, सात घायल-PURVANCHAL

सड़क हादसों में बाइक सवार युवक की मौत, सात घायल-PURVANCHAL

Tue, 06 Nov 2018 12:21 AM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में बाइक सवार युवक की मौत, सात घायल-PURVANCHAL

विज्ञापन
जौनपुर। सरपतहा थाना क्षेत्र के सरायमोहिउद्दीनपुर पुलिस चौकी के पास रविवार की रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि अलग अलग चार अन्य हादसों में आठ लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना सरपतहां क्षेत्र के सरायमोहिउद्दीनपुर निर्माणाधीन पुलिस चौकी के सामने स्थित पेट्रोल पंप के सामने ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। सरपतहा थाना क्षेत्र के बरौत गांव निवासी ठाकुरदीन बिंद का बेटा सिकंदर बिंद (22) रविवार की रात कुसियाबहार गांव में आयोजित एक ब्रह्मभोज कार्यक्रम से लौट रहा था। रात में करीब 10:30 बजे सरायमोहिउद्दीन बाजार में पुलिस चौकी के निकट पहुंचा था तभी सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को रात में ही कब्जे में ले लिया था लेकिन पहचान सुबह हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मछलीशहर प्रतिनिधि के अनुसार सुजानगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव निवासी आकाश पांडेय (20) पुत्र चंद्रप्रकाश पांडेय रविवार की रात बाइक से घर लौट रहा थे जबकि मछलीशहर क्षेत्र के जलाललाबाद निवासी सूर्यमणि (50) साइकल से घर की तरफ जा रहे थे। बाकराबाद गांव के पास पहुंचे थे तभी साइकल और बाइक में टक्कर हो गई और दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीरगंज प्रतिनिधि के अनुसार मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के कान्हापुर निवासी विकास कुमार (25) और भगवानी (15) बाइक से कहीं से लौट रहे थे। वे तिलौरा बाजार के पास पहुंचे थे तभी टवेरा की चपेट में आ गए। बाइक सवार दोनों घायल हो गए। हादसे के बाद कार छोड़कर उसमें सवार लोग फरार हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शाहगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के सबरहद गांव के समीप रविवार की रात बाइक व पिकअप की आमने सामने हुई टक्कर में बाइक सवार खेतासराय थाना क्षेत्र के पोरईखुर्द गांव निवासी रामचंद्र (35), राधेश्याम (45) और राकेश (27) पुत्र गंगा प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। उधर आजमगढ़ जिले के आयराखुर्द गांव निवासी अरुण कुमार (32) पुत्र मोतीचंद सोमवार को सुबह शाहगंज स्टेशन के पास चलती पैसेंजर ट्रेन से गिरकर गम्भीर रुप से घायल हो गया। उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


सड़क हादसे में घायल युवक की मौत
डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के वाराणसी आजमगढ़ मार्ग पर बजरंग नगर बाजार के पास बीते मंगलवार को हुए सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान सोमवार को मौत हो गई। बोलेरो और टेम्पो में हुई टक्कर में चंदवक घाट निवासी टेंपो चालक प्रदीप कुमार नाविक (28) पुत्र छोटेलाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान सोमवार को मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed