{"_id":"5be08f6dbdec22696720e42c","slug":"15414433945-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंडालों में स्थापित हुई मां लक्ष्मी की प्रतिमाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंडालों में स्थापित हुई मां लक्ष्मी की प्रतिमाएं
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। दीपावली के देखते हुए सोमवार को पूजा पंडालों में मां लक्ष्मी की प्रतिमाएं स्थापित की गई। देर शाम हवन पूजन के साथ दर्शन पूजन के लिए देवी प्रतिमाओं के पट खोल दिए गए। तीन दिन तक मां लक्ष्मी की पूजा का सिलसिला चलेगा। लक्ष्मी पूजा पंडाल देर रात तक मां के जयकारे से गूंजते रहे। दीपावली के दिन मां की विशेष रूप से पूजा की जाएगी। इसके लिए अभी से पंडालों में भक्तों के लिए दर्शन पूजन की व्यवस्था की जा रही है। पंडालों झालर और फूलों से सजाया गया है। एक दिन पहले ही देवी प्रतिमाएं पंडालों में पहुंच गई थी।