{"_id":"5be08f28bdec2269612acf97","slug":"154144332420-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह नमूना लेकर जांच के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह नमूना लेकर जांच के लिए भेजा
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेष अभियान के तहत मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार राय के नेतृत्व में खाद्य सचल दल द्वारा धनियांमऊ बाजार स्थित दो अलग-अलग प्रतिष्ठानों से छेना की मिठाई तथा सोनपापड़ी का नमूना लिया। नौपेड़वां बाजार स्थित दो अलग-अलग खाद्य प्रतिष्ठानों से वर्क युक्त बर्फी का नमूना संग्रहित किया गया तथा भलुवाही बाजार, बदलापुर जौनपुर स्थित दुकान से एक डोडा मिठाई तथा एक बर्फी मिक्स का नमूना संग्रहित किया गया। मानक के उल्लंघन के संदेह के आधार पर कुल लगभग 57 किलोग्राम मिठाई को सीज किया गया।